फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NCC student was found injured under suspicious condition in Aligarh Tikaram Girls College

UP: खून से लथपथ मिली टीआर डिग्री कॉलेज की छात्रा, कॉलेज परिसर में हड़कंप; परिजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 14 Jul 2025 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jul 2025 01:20 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित टीआर डिग्री कॉलेज (टीकाराम कन्या महाविद्यालय) में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कॉलेज कैंपस स्थित एनसीसी कार्यालय में गंभीर घायल अवस्था में मिली।

विज्ञापन
NCC student was found injured under suspicious condition in Aligarh Tikaram Girls College
कॉलेज पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एक एनसीसी छात्रा संदिग्ध हालत में घायल मिली। छात्रा के हाथ और शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। छात्रा को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


छात्रा के भाई अभिषेक का आरोप है कि कॉलेज परिसर में किसी ने जानलेवा हमला किया है। उन्होंने कहा कि छात्रा खुद अपनी नस नहीं काट सकती, उसे किसी ने जानबूझकर चोट पहुंचाई है। छात्रा सुबह कॉलेज जल्दी पहुंची थी और उसे कॉलेज तक उसका भाई ही छोड़कर गया था।
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एनसीसी कार्यालय में एक छात्रा घायल अवस्था में मिली है। जब मौके पर देखा गया तो वहां काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी देख रही है, हालांकि परिजनों का आरोप है कि कई कैमरे खराब हैं जिससे घटना की सच्चाई सामने आने में मुश्किल हो रही है। इस बात को लेकर परिजन और छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल छात्रा का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पहलुओं से जांच कर रही है, इसमें प्रेम-प्रसंग, कॉलेज विवाद, या कोई और आपराधिक एंगल शामिल हो सकता है।

घायल छात्रा ने जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बताया मैं कॉलेज पहुंची, थोड़ी देर बैठी। उसके बाद मुझे ऐसा लगा कि दो लोग मेरे ऊपर हमला कर रहे हैं। मैं बेहोश हो गई जब होश में आई तो मेरे हाथ में कट था, खून निकला हुआ था, उसके बाद और कुछ पता नहीं।


मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्वार्सी अंतर्गत 14 जुलाई को टीकाराम कॉलेज में बीएससी छात्रा के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल छात्रा को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सक ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताई है। छात्रा का इलाज सुचारू रूप से चल रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। सीसीटीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं । सभी पहलुओं पर जांच प्रचलित की गई। - सर्वम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed