Aligarh: टीआर कॉलेज में छात्रा पर हमला, हाथ की नस काटी, परिजनों ने किया बवाल, लगाया जाम, मुकदमा दर्ज
छात्रा अपने फुफेरे भाई संग बाइक पर सुबह 7:09 बजे कॉलेज पहुंच गई। फुफेरा भाई उसे कॉलेज में छोड़कर अपने विद्यालय चला गया। वरिष्ठ कैडेट होने के नाते कॉलेज के एनसीसी कार्यालय की चाभी उसी के पास थी। इसलिए वह एनसीसी कार्यालय खोलकर उसी में बैठ गई। कुछ देर बाद उसने अपने फूफा को खुद की तबीयत खराब होने की खबर दी फिर बेहोश हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 14 जुलाई की सुबह बीएससी की छात्रा सपना सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर कलाई की नस काट दी। परिजनों ने लहूलुहान मिली छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना के विरोध में कॉलेज परिसर में पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। उसके बाद रामघाट रोड पर जाम कर हंगामा किया। इस दौरान प्राचार्या को उनके ही कक्ष में बंधक बनाने की कोशिश की।
मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई की सपना (21) क्वार्सी के तिकोना नगला में अपनी बुआ के घर रहती है। वह टीआर कॉलेज से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सपना एनसीसी की वरिष्ठ कैडेट भी है। जून में हुईं गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को पहले दिन कॉलेज खुला। निर्धारित समय 9 बजे है मगर छात्रा अपने फुफेरे भाई संग बाइक पर सुबह 7:09 बजे कॉलेज पहुंच गई। फुफेरा भाई उसे कॉलेज में छोड़कर अपने विद्यालय चला गया। वरिष्ठ कैडेट होने के नाते कॉलेज के एनसीसी कार्यालय की चाभी उसी के पास थी। इसलिए वह एनसीसी कार्यालय खोलकर उसी में बैठ गई।
कुछ देर बाद उसने अपने फूफा को खुद की तबीयत खराब होने की खबर दी फिर बेहोश हो गई। सूचना पर उसके परिजन व फुफेरा भाई आदि पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को बेहोश पड़ा पाया। वहां उसकी दायीं कलाई की नस कटी हुई थी। काफी खून बह चुका था। यह देख आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले लाया गया। शुरुआती बातचीत में उसने खुद पर हमले की बात कही।
इधर, खबर पर कॉलेज प्राचार्या सहित पूरा स्टाफ, क्वार्सी पुलिस, फॉरेंसिक टीम, सीओ तृतीय आदि भी पहुंच गए। कुछ ही देर में परिजन व एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज में एकत्रित हो गए। उन्होंने कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। दोपहर एक बजे तक चला हंगामा किसी तरह पुलिस कार्रवाई के आश्वासन व अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ। बाद में पुलिस ने छात्रा से बातचीत के आधार पर उसके फूफा राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों व हमलावरों को लेकर जांच में जुट गई है।

अभी सिर्फ छात्रा के बयान व परिजनों के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा से अभी ज्यादा बात नहीं हो सकी है। बहुत से तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी, सर्विलांस व साक्ष्यों का संकलन कराया जाएगा। उसी आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.