फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nishan Yatra of Shri Khatushyam Baba

Aligarh News: श्री खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा आज, कल होगी भजन संध्या

Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 01:05 AM IST
सार

बाबा श्याम के शृंगार के लिए आस्ट्रेलिया और थाईलैंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, दिल्ली व कर्नाटक से गुलाबी फूल मंगाए गए है। दो दिवसीय कार्यक्रम में 24 मार्च को तालानगरी स्थित आयोजन स्थल पर श्रीखाटू श्याम भजन संध्या होगी।

विज्ञापन
Nishan Yatra of Shri Khatushyam Baba
खाटू श्याम निशान यात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

आज पूरा अलीगढ़ शहर श्रीखाटू श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर होगा। श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति की ओर से मीनाक्षी पुल स्थित इमली वाली गली के खाटू श्याम बाबा मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। लगभग 10 किमी की पैदल निशान यात्रा रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहे होते हुए तालानगरी पहुंचेगी। इस यात्रा के स्वागत के लिए शहर में 50 तोरण द्वार बनाए गए हैं। यात्रा के लिए अब तक 3200 निशान बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन

 
समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि बाबा श्याम के शृंगार के लिए आस्ट्रेलिया और थाईलैंड के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, दिल्ली व कर्नाटक से गुलाबी फूल मंगाए गए है। दो दिवसीय कार्यक्रम में 24 मार्च को तालानगरी स्थित आयोजन स्थल पर श्रीखाटू श्याम भजन संध्या होगी। भजन संध्या में गुजरात के सूरत जिले से नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया आएंगे। वे अपने भजनों से बाबा के भक्तों को सराबोर करेंगे। 
विज्ञापन


भजन संध्या में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। 250 से अधिक सेवादार सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। दोनों कार्यक्रमों में 15 से 20 हजार श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। निशान यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed