{"_id":"66f213694bf88649b707b776","slug":"nine-people-injured-when-car-collides-with-standing-tanker-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100905-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नींद का आया झोंका, खड़े टैंकर में टकराई कार, हादसे में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नींद का आया झोंका, खड़े टैंकर में टकराई कार, हादसे में नौ लोग घायल
Tue, 24 Sep 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:48 AM IST
सार
परिवार कार से दिल्ली जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे कार चालक को नींद का झोंका आया। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। जिससे कार सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टकराने से क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
23 सितंबर की रात जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद थाना कुरावली के गांव गंजपुर निवासी यशपाल पुत्र सत्यदेव अपने साथ उपासना पत्नी अवधेश, अवधेश कुमार, प्रीती पत्नी यशपाल और बच्चों को लेकर कार से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कार चालक ऋषि कुमार पुत्र ग्रंथ सिंह को नींद का झोंका आया। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही पास के ढाबा पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये सभी को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन