फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine convicted in the murder of BJP leader Yashpal and his brother

भाजपा नेता यशपाल और उनके भाई की हत्या में नौ दोषी करार

Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nine convicted in the murder of BJP leader Yashpal and his brother
भाजपा नेता यशपाल सिंह चौहान हत्याकांड के दोषियों को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
कासिमपुर पावर हाउस में हुए बहुचर्चित भाजपा नेता यशपाल सिंह चौहान व उनके भाई अनिल चौहान की हत्या के सभी नौ आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। मंगलवार को यह फैसला जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अदालत ने सुनाया। सजा सुनाए जाने के लिए 15 जून बुधवार की तारीख नियत कर दी है। एक दशक पुराने इस दोहरे हत्याकांड के निर्णय के दौरान अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहे। अदालत के बाहर मौजूद दोषियों के परिचितों व परिजनों मायूसी छा गई। अदालत के आदेश पर दोषी करार दिए गए सभी नौ आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, जवां थाने में तीन मार्च 2011 को मूल रूप से हरदुआगंज क्षेत्र के गांव बड़ागांव उखलाना निवासी सतीश चौहान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि उनके बड़े भाई व बरौली सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल सिंह चौहान, उनके भाई अनिल चौहान और सतीश चौहान, दो भतीजे संकेत व पुष्पेंद्र, परिवार के सदस्य प्रदीप, गाड़ी चालक शिवकुमार संग कासिमपुर पावर हाउस की पीएनबी शाखा में तीन मार्च 2011 की दोपहर में रुपये निकालने गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक से निकलते समय इन सभी पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 40 वर्षीय अनिल चौहान की मौके पर मौत हो गई, जबकि यशपाल सिंह चौहान (55), भतीजे पुष्पेंद्र व संकेत के अलावा एक राहगीर विवेक जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां यशपाल सिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मुकदमे में मूल रूप से परौरी जहांगीरपुर नोएडा हाल कासिमपुर निवासी सगे भाई अशोक रावत, अवनीश रावत, इनकी मौसी के बेटे बनैल पहासू बुलंदशहर हाल कासिमपुर के प्रमोद राघव, कासिमपुर पावर हाउस के कर्मचारी केशव उर्फ कमलकांत, प्रमोद राघव का मौसेरा भाई मूल रूप से जेवर हाल कासिमपुर निवासी कन्हैया नामजद किए गए। इसके अलावा, पुलिस विवेचना में प्रमोद राघव के सगे तीन भाइयों पावर हाउसकर्मी अजयपाल उर्फ नेकसे, दिनेश, सतेंद्र व इनके चचेरे भाई कमलू उर्फ कालू के नाम उजागर हुए। इस तरह पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इन पर चार्जशीट दायर की। न्यायालय में चले सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के साथ-साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह के बाद मंगलवार को निर्णय की तारीख नियत थी। नियत तारीख पर सभी नौ आरोपी अदालत में हाजिर थे, जिन्हें न्यायालय ने दोषी करार दिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब सजा सुनाए जाने के लिए आज बुधवार की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed