{"_id":"6acaae773c30db5816089943","slug":"nhm-employees-warn-of-protest-in-lucknow-if-demands-are-not-met-aligarh-news-c-2-gur1004-1086929-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एनएचएम कर्मियों की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एनएचएम कर्मियों की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी।
- फोटो : samvad
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना शनिवार को समाप्त हो गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो 12 अक्तूबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन होगा।
इस तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के दौरान साढ़े तीन हजार स्वास्थ्य कर्मी काम पर नहीं रहे। इससे ओपीडी, टीकाकरण, जांच और प्रबंधकीय कार्यों पर असर पड़ा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण शामिल है। वे समान काम के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा भी चाहते हैं। ज्ञापन में कर्मचारियों व आश्रितों को कैशलेस इलाज, महंगाई व आवास भत्ता की मांग भी है। पारदर्शी स्थानांतरण नीति और सेवाकाल में मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति भी मांगी गई है।
अन्य प्रमुख मांगें :
कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर विभाग से सीधे जोड़ने की मांग की है। उन्होंने नियमित भर्तियों में संविदा कर्मियों को 25 फीसदी आरक्षण देने की भी मांग उठाई। संघ के जिला कोषाध्यक्ष डेविड कुमार शाही ने कहा कि हक की लड़ाई जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष केसी भारद्वाज ने नीतिगत निर्णय की आवश्यकता बताई। एएनएम विजय ने कार्यकर्ताओं के इलाज की सुविधा के लिए संघर्ष का जिक्र किया।