{"_id":"64e39f4f2d280e1d1a0c20e6","slug":"next-hearing-in-sandeep-gupta-murder-case-on-august-25-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप गुप्ता हत्याकांड: बचाव पक्ष ने मांगा सफाई साक्ष्य पेश करने का समय, अगली सुनवाई 25 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप गुप्ता हत्याकांड: बचाव पक्ष ने मांगा सफाई साक्ष्य पेश करने का समय, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
Mon, 21 Aug 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:01 PM IST
सार
एटा के अलीगंज निवासी कारोबारी संदीप गुप्ता की 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की सुपारी टप्पल के प्रवीण बाजौता को 20 लाख रुपये में दी गई थी।
विज्ञापन
कारोबारी संदीप गुप्ता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बहुचर्चित संदीप गुप्ता हत्याकांड में अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। एडीजे तृतीय की अदालत में अगली तारीख पर बहस के दौरान सफाई साक्ष्य पेश किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एटा के अलीगंज निवासी कारोबारी संदीप गुप्ता की 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की सुपारी टप्पल के प्रवीण बाजौता को 20 लाख रुपये में दी गई थी। मामले में अंकुश अग्रवाल, उसके पिता राजीव अग्रवाल, दोस्त साहिल, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रदीप व तीन नाबालिग शामिल थे।
विज्ञापन
फिलहाल प्रवीण लखीमपुर खीरी और जितेंद्र उन्नाव जेल में हैं। एडीजे तृतीय की अदालत में केस का ट्रायल चल रहा है। इस केस में सभी गवाही पूरी होने के बाद आरोपियों के बयान हो चुके हैं। बचाव पक्ष ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए समय मांगा है। एडीजीसी गिर्राज किशोर सिंघल ने बताया कि सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 25 अगस्त की तिथि लगाई गई है
विज्ञापन