{"_id":"6856e138a983e78b2b0cd3ae","slug":"newborn-found-lying-under-a-tree-in-the-bushes-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के टुकड़े को यूं ही फेंक दिया: झाड़ियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला नवजात, आगरा के चाइल्ड केयर सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के टुकड़े को यूं ही फेंक दिया: झाड़ियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला नवजात, आगरा के चाइल्ड केयर सेंटर भेजा
Sat, 21 Jun 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:13 PM IST
सार
रास्ते के किनारे झाड़ियों में पेड़ के नीचे एक शिशु पड़ा मिला। झाड़ियों में उसे कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई। शिशु के परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी शिशु को चाइल्ड केयर सेंटर आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
झाड़ियों में पेड़ के नीचे मिला शिशु
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड से गांव भिलावटी की ओर जाने वाले रास्ते पर 21 जून को पेड़ के नीचे राहगीरों को एक नवजात पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गांव भिलावटी निवासी नीरज कुमार ने बताया है कि 21 जून की दोपहर वह जीटी रोड से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रास्ते के किनारे झाड़ियों में पेड़ के नीचे एक शिशु पड़ा दिखाई दिया। शिशु को देखकर रहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। झाड़ियों में उसे कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
नवजात को लेकर वह पनैठी पुलिस चौकी पहुंचे गए। मामले में क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया है कि शिशु के परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी शिशु को चाइल्ड केयर सेंटर आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन