फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New Roadways bus stand will be built in Khair

Good News: खैर में 1.77 करोड़ की लागत से बनेगा रोडवेज का नया बस अड्डा, शासन से मिला बजट

Sat, 25 Jan 2025 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

खैर में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। इसके निर्माण में 1.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट जारी हो गया है। निर्माणदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगी।

विज्ञापन
New Roadways bus stand will be built in Khair
खैर का बस स्टेंड - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जनपद के कस्बा खैर में रोडवेज के पुराने बस स्टैंड के स्थान पर 1.77 करोड़ की लागत से नए सिरे से बस स्टैंड का निर्माण होगा। इसके लिए शासन स्तर से बजट जारी कर दिया गया है। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में विशेष सचिव केपी सिंह ने पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर व अलीगढ़ -टप्पल मार्ग पर खैर एक महत्वपूर्ण कस्बा है। यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बस स्टैंड है। लंबे समय से यह बस स्टैंड बदहाल है। यहां से गुजरने वाली बसें बस स्टैंड पर नहीं रुकती हैं। स्थानीय लोग बस स्टैंड शुरू कराने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


अब नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दिखा दी है। इसके निर्माण में 1.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बजट जारी हो गया है। निर्माणदायी संस्था जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed