फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   New DIOS Sarvada Nand took charge in Aligarh

Aligarh News: नए डीआईओएस सर्वदा नन्द ने लिया चार्ज, नकल विहीन परीक्षा रहेगी प्राथमिकता

Thu, 12 Jan 2023 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

अलीगढ़ के नए डीआईओएस सर्वदा नन्द ने चार्ज ले लिया। अलीगढ़ में नकल विहीन परीक्षाएं सम्पन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन
New DIOS Sarvada Nand took charge in Aligarh
अलीगढ़ डीआईओएस सर्वदा नन्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में प्रतापगढ़ से स्थानान्तरित होकर आये आजमगढ़ के मूल निवासी सर्वदा नन्द ने जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराना इनकी प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


सन् 2000 बैच के पीईएस अधिकारी सर्वदा नन्द यहां से पहले सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी, रामपुर के साथ ही वरिष्ठ प्रवक्ता उन्नाव डायट, प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ के पद पर रहे हैं। नवागत डीआईओएस सर्वदा नन्द ने अपनी प्राथमिकता के बारें में बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद अलीगढ़ में नकल विहीन परीक्षाएं सम्पन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


सन् 2017 में मथुरा डायट के उप प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा अलीगढ़ के डीआईओएस बने थे, उनकी अपने मूल पद एडीआईओएस पर वापसी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed