{"_id":"5e88076f8ebc3e78ae1ff55e","slug":"new-corona-virus-positive-cases-found-in-hathras-patients-isolated-after-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सासनी से पकड़े गए जमातियों में से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सासनी से पकड़े गए जमातियों में से चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक साथ चार लोगों में संक्रमण कि पुष्टि होने के कारण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
चारों संक्रमित जमातियों को सासनी के एल जैन इंटर कॉलेज से मुरसान के सरकारी चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया है जहां वो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि हमने जो 24 जमातियों के सैंपल लिए थे, उनमें से अबतक 12 की रिपोर्ट आई है। 12 में से चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों में से किसी के शरीर में अभी तक संक्रमण के लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन