{"_id":"57b0cbcd4f1c1bea766eadf3","slug":"netaji-forgotten-dignity-of-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद का मान-मर्यादा भूले नेता जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद का मान-मर्यादा भूले नेता जी
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शहीद का मान-मर्यादा भूले नेता जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिउत्साह और जल्दबाजी कई बार टीस पैदा कर देती है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए एक कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. रघुराज सिंह अमर शहीद की प्रतिमा पर जूते पहने हुए ही चढ़ गए। यही नहीं माल्यार्पण करने के बाद वह अमर शहीद का नाम भी भूल गए।
मथुरा के भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि जल्दबाजी में ऐसा हो गया है। उनसे बड़ी भूल हो गई है जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। शहीद की प्रतिमा पर जाने के बाद वह शहीद का सही नाम तक नहीं बता सके। पूछने पर बताया कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा है जबकि हकीकत में वह अमर शहीद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र्र डांगुर की प्रतिमा है, जो स्टेट बैंक घंटाघर के पास तिराहे पर स्थापित है।
गौर हो कि बरौली विधानसभा की तिरंगा यात्रा रविवार को आयोजित हुई थी, जिसको मैरिस रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह राजू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस प्रकरण में जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने कहा कि वह अलीगढ़ से बाहर हैं और उनको कोई जानकारी नहीं है।