फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ncome tax team returned from Zaheer hideout after five days

Aligarh News: पांच दिन बाद जहीर के ठिकानों से लौटी आयकर टीम, पांच सौ करोड़ से अधिक की कर चोरी का अंदेशा

Sun, 26 Mar 2023 04:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 04:53 AM IST
सार

गुरुग्राम की आयकर टीम ने 21 मार्च 2023 को अपर आयकर निदेशक जांच अमन प्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने हाजी जहीर के घर के साथ-साथ फैक्टरी अलदुआ, अलहमद व दिल्ली-गाजियाबाद आदि ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। लगातार पांच दिन तक जांच जारी रही। इस दौरान पांच सौ करोड़ से अधिक की कर चोरी का अंदेशा जताया गया है।

विज्ञापन
ncome tax team returned from Zaheer hideout after five days
हाजी जहीर मीट निर्यातक - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी यूपी प्रमुख मीट निर्यातक हाजी जहीर के ठिकानों पर आयकर जांच पाचवें दिन पूरी हो गई। इसके बाद टीम काफी संख्या में दस्तावेज जब्त कर ले गई। इस दौरान पांच सौ करोड़ के आसपास की करापवंचन का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल शमन जारी कर दिया गया है और अब पूछताछ व जवाब के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी। वहीं आयकर कंट्रोल रूम इस संबंध में कार्रवाई की अधिकारिक जानकारी जारी करेगा।

विज्ञापन


गुरुग्राम की आयकर टीम ने 21 मार्च 2023 को अपर आयकर निदेशक जांच अमन प्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने हाजी जहीर के घर के साथ-साथ फैक्टरी अलदुआ, अलहमद व दिल्ली-गाजियाबाद आदि ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। लगातार पांच दिन तक जांच जारी रही। इस दौरान पांच सौ करोड़ से अधिक की कर चोरी का अंदेशा जताया गया है। अपर आयकर निदेशक जांच अमन प्रीत सिंह ने सिर्फ इतना ही बताया कि शनिवार की सुबह जांच पूरी हो गई है। टीम वापस लौट गई है। अब जो दस्तावेज साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, उनके अध्ययन के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई दर्जन कंपनियों के कई हजारों पन्ने के स्टेटमेंट जब्त
जांच टीमों ने इस दौरान दिल्ली, यूपी, हरियाणा में इस परिवार की दो दर्जन से अधिक कंपनियों के संचालन का मामला पकड़ा है। हालांकि अधिकारी कुछ पुष्ट रूप से नहीं बता रहे, मगर अलदुआ के मैनेजर ने बताया कि जांच रुटीन का हिस्सा थी। टीम चली गई है। उसका हर तरह से सहयोग किया गया है। इधर यह टीम इन सभी कंपनियों के खरीद बिक्री, सप्लायरों की खरीद, निर्यात आदि संबंधी दस्तावेज व कई हजार पन्नों के स्टेटमेंट साथ ले गई है। इनमें कंपनी परिवार की महिलाओं व हाजी जहीर आदि के नाम से हैं। इसमें रीयल स्टेट में निवेश तक का तथ्य मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed