{"_id":"5706b8dd4f1c1b2728c8138a","slug":"navratri-starting-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से शुरू, सज गए भवानी के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से शुरू, सज गए भवानी के दरबार
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति का प्रतीक देवी की आराधना का आयोजन नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। नगर निगम ने मंदिरों के साथ ही शहर को भी साफ सुथरा रखने की मुहिम शुरू की है। मंदिरों के आसपास होगी विशेष सफाई के अलावा पेयजल आपूर्ति, धार्मिक स्थलों के आसपास चूने का छिड़काव, मंदिरों से निकलने वाले फूलों आदि का निस्तारण करने की व्यवस्था की है। इसके लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। साथ ही शहर के मंदिरों का निरीक्षण भी किया।
नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सफाई व्यवस्था में मंदिरों के पुजारियों का भी सहयोग लें। नगर आयुक्त समीक्षा के बाद सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर, नौरंगाबाद का देवी मंदिर, रामघाट रोड मंदिर, बस स्टैंड दुर्गा मंदिर, जीटी रोड मसूदाबाद मंदिर, सारसौल से गूल रोड, खैर रोड, सासनी गेट से अचल ताल तक के मंदिरों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्वच्छता निरीक्षक नवरात्र की अवधि में सभी मंदिरों के आसपास सुबह व शाम की पाली में झाड़ू लगवाने की व्यवस्था करेंगे।
चूने का छिड़काव भी किया जाएगा। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मंदिर के आसपास सिल्ट नहीं निकाली जाए। शहर के सभी वार्डों के अंतर्गत नगर स्वास्थ्य अधिकारी वार्ड एक, तीन, चार, छह और सात के लिए एटूजेड से और वार्ड संख्या 2 और 5 से वर्कशाप प्रभारी कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें। किसी भी मंदिर के आसपास कूड़ा न पड़ा रहे। अगर कहीं कोई कूड़ा प्वाइंट है तो उसकी नियमित सफाई करवाना और वहां चूना छिड़कवाएं। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर यह भी देख लिया जाए कि कहीं कोई स्ट्रीट लाइट खराब या बंद तो नहीं है। अगर खराब है उसकी जगह नई लाइट लगवाई जाए।