फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   National Child Protection Commission Registrar Gomti Manocha reached Aligarh

NCPCR: राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग रजिस्ट्रार गोमती मनोचा पहुंची अलीगढ़, 490 में से 247 आवेदनों का निस्तारण

Thu, 21 Dec 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:49 PM IST
सार

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोचा अलीगढ़ आईं। आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी के रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा में बाल अधिकारों के संरक्षण विषयक शिविर लगा। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 490 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 247 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष प्रकरणों में फीडबैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
National Child Protection Commission Registrar Gomti Manocha reached Aligarh
बच्चों की समस्याएं सुनतीं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोचा - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोचा 21 दिसंबर को अलीगढ़ पहुंची। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी के रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा में बाल अधिकारों के संरक्षण विषयक शिविर का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की बैंच संपूर्ण भारत में बालक-बालिकाओं के अधिकारों सुनिश्चित कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराकर मौके पर ही स्थानीय विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उनको लाभान्वित कराती है। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 490 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 247 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष प्रकरणों में फीडबैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोचा
विज्ञापन

 
रजिस्ट्रार गोमती मनोचा ने कहा कि भारत सरकार बालक-बालिकाओं के अधिकारों एवं उनको प्रदत्त की जाने वाले वाली सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के प्रति संवेदनशील है। एनसीपीसीआर की बैंच इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बालक-बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू श्रम, स्वास्थ्य सुविधाएं, आधार कार्ड,बैंक खाता,उत्पीड़न, हिंसा, विद्यालयों से संबंधित समस्याएं, दिव्यांगता, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति जैसी शिकायतों का निस्तारण कराते हुए बच्चों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं से संतृप्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार गोमती मनोचा

एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि जिले में पॉक्सो एक्ट में 200 मामले पंजीकृत हुए हैं, जिनमें से 196 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जबकि चाइल्ड मैरिज के 42 प्रकरण सामने आए हैं। उधर, छर्रा के रघुनंदन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र, 50 बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन, 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली, 50 बच्चों को चश्मा, 122 बच्चों की शुगर जांच एवं 15 बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 

शिविर में 100 बच्चों द्वारा बैंक में खाता खालने के लिए भी आवेदन फार्म भरा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 05-05 बच्चों को हियरिंग एड एवं ब्रेल किट एवं एक बच्चे को व्हील चेयर वितरित की गयी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 17 कुपोषित बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराई गयी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्पॉसरशिप योजना में 150 एवं बाल सेवा योजना में 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्रतिनिधि मंडल में स्वास्थ्य सलाहकार सुशील कुमार, एलआरसी सपना यादव, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, पीडी भाल चंद्र त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, डीपीओ श्रेयश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed