फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Named innocent, someone else turns out to be the murderer

Aligarh News: नामजद बेकसूर, कोई और निकला हत्यारा

Wed, 10 Jan 2024 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Named innocent, someone else turns out to be the murderer
पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी देवेंद्र। संवाद - फोटो : Samvad
करीब पंद्रह दिन पहले नानऊ-छर्रा मार्ग पर पहाड़ीपुर गांव के समीप रूमामई निवासी 38 वर्षीय सुरेश पुत्र नत्थू सिंह की गोली मारकर की गई हत्या की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी को पकड़ने के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




सुरेश अपने गांव आया था तभी उसकी हत्या कर दी गई थी। खबर पाकर गांव आई उसकी पत्नी शांति देवी ने गांव के ही चार लोगों प्रेमपाल सिंह, ओमपाल, मंगल और प्रताप पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार के अनुसार घटना की विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर रूमामई गांव निवासी देवेंद्र पुत्र डोरीलाल का नाम हत्या की इस घटना में प्रकाश में आया।
विज्ञापन




उसे रहिमापुर की पुलिया के पास से पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने सुरेश की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पर थाना बरला, छर्रा और गंगीरी मेेें कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed