फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Nagla Mansingh longing for facilities

Aligarh News: सुविधाओं के लिए तरस रहा नगला मानसिंह, गंदगी ने से लोगों का जीना मुहाल

Sun, 04 Sep 2022 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

नगला मानसिंह इलाके में जलभराव व गंदगी के कारण मक्खी, मच्छर की भरमार है। नई बस्ती की गलियों में खड़ंजा पड़ा है।। थोड़ी सी बारिश के कारण गलियों में जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। 

विज्ञापन
Aligarh News Nagla Mansingh longing for facilities
नगला मानसिंह में पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा चुंगी स्थित मोहल्ला नगला मानसिंह मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां पर जगह-जगह गंदगी, कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां और जलभराव से यहां के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सरकारी हैंडपंप न होने से लोगों को आस-पड़ोस में पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। खंभों पर लाइटें न लगी होने के कारण रात में आवागमन में भी असुविधा होती है।

विज्ञापन


नगला मानसिंह इलाके में जलभराव व गंदगी के कारण मक्खी, मच्छर की भरमार है। नई बस्ती की गलियों में खड़ंजा पड़ा है।। थोड़ी सी बारिश के कारण गलियों में जलभराव की समस्या से लोग जूझते रहते हैं। घुटनों तक पानी भर जाता है, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है।
विज्ञापन


नगला मानसिंह को अभी तक नगर निगम में शामिल नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर से ही यहां पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर सफाई कर्मी नहीं आते हैं। कच्ची नाली के होने की वजह से कीचड़ भरा रहता है। स्थानीय लोग कई बार समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत करा चुके हैं। मगर अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। जरा देर की बारिश होने पर गली में जलभराव हो जाता है। - रामवती देवी, ग्रामीण।
रास्तों में लाइटें नहीं लगी हैं, इससे रात में आने-जाने में लोगों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ता है। - लज्जावती देवी, ग्रामीण।
समय पर सफाईकर्मियों के न आने से कूड़े का ढेर लग जाता है, जिससे गंदगी फैलने लगती है। - सुमित्रा, ग्रामीण।
सरकारी हैंडपंप न होने के कारण लोगों को पानी भरने के लिए आस-पड़ोस में जाना पड़ता है। - कमलेश देवी, ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed