फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagina MP Chandrashekhar Azad attacks UP government

प्रदेश सरकार पर चंद्रशेखर का हमला: योगीराज में आरोपी सो रहे एसी में, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
सार

अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित गठबंधन बैंक्वेट में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और अन्य धर्म के लोगों पर लगातार हमला हो रहा है। आरोपी एसी के कमरों में सो रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Nagina MP Chandrashekhar Azad attacks UP government
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि योगीराज में आरोपी एसी कमरों में सो रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में मीट व्यापारियों पर जानलेवा हमला निंदनीय और चिंतनीय है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित गठबंधन बैंक्वेट में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और अन्य धर्म के लोगों पर लगातार हमला हो रहा है। आरोपी एसी के कमरों में सो रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजाना उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों का अपमान हो रहा है। उन्हें मारा-पीटा और जलाया जा रहा है। कमजोर लोगों को मारपीट कर पेड़ पर लटकाया जा रहा है। पूर्व मंत्री महेंद्र चौधरी के बेटों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस को न्यायसंगत काम करना चाहिए था। पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जो चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार मुस्लिम मीट व्यापारियों को पीटा गया। यह किसी से छिपा नहीं है, जबकि उनके पास मीट संबंधी पर्ची थी, जिसे हमलावरों को दिखाया भी था। इसके बावजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ितों और उनके परिजन से भी हालचाल जाना। कहा कि प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर भीड़ हिंसा को नहीं रोका गया तो किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। यह लोकतंत्र पर हमला है, जिस पर चुप रहना उसे बढ़ावा देना है।
चंद्रशेखर आजाद
उन्होंने कहा कि संसद में पत्रकारों के हित को लेकर विधेयक लाएंगे। इसके बाद उन्होंने सभा की। उन्होंने संगठित और शिक्षित होने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गुफरान नूर, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य, प्रो. रनवीर सिंह, मुकेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

जाम में फंसी एंबुलेंस

क्वार्सी-एटा बाईपास मार्ग स्थित गठबंधन बैंक्वेट में चंद्रशेखर आजाद की सभा थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के वाहनों की वजह से मार्ग पर जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई, जो 15 मिनट बाद निकल सकी। आधे घंटे पर जाम खुल सका।
जाम में फंसी एंबूलेंस
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
सभा स्थल पर चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने से पहले मंच के आगे पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ आ गई। कुर्सी पर बैठे लोग कुर्सी पर ही खड़े हो गए। जब चंद्रशेखर आजाद आए तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इससे पहले व्यवस्थापकों ने भी कार्यकर्ताओं को पीछे करने के लिए अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माने।

वार्ड में चंद्रशेखर के साथ घुसी भीड़
जेएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर-1 में भर्ती घायल मीट व्यापारियों से चंद्रशेखर आजाद ने कुशलक्षेम पूछा। डॉक्टर से भी चोट और डिस्चार्ज के बारे में जानकारी हासिल की। वह शाम 5:30 बजे वार्ड नंबर-1 में पहुंचे। उनके साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ घुस गई। इससे वार्ड में गर्मी हो गई। मरीज-तीमारदार परेशान हो गए। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को वार्ड से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। वहीं, कार्यकर्ता माला पहनाकर उनका स्वागत करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने माला पहनने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed