फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar Nigam

सफाई मजदूरों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। नगर सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न और उनके साथ हो रही अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी नेताओं ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए।  साथ ही नगर आयुक्त को अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मियों को मनमाने तरीके से इधर से इधर से उधर स्थानांतरित कर दिया जाता है। उन पर जुर्माना आदि कर दिया जाता है। इसके अलावा अन्य मांगों को भी रखा।
विज्ञापन


नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी के नेतृत्व में सफाई मजदूर बुधवार की दोपहर नगर निगम के सेवा भवन कार्यालय पहुंचे। यहां पर अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि आए दिन ठेका कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी जाती है। बिना शिकायत के उनका स्थानांतरण कर दिया जाता है। अगर यह सही तरीके से हो तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इसके पीछे भ्रष्टाचार की गहरी कहानी है।
विज्ञापन


नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने सफाई मजदूरों को भी अपनी भ्रष्ट कार्यशैली की चपेट में ले रखा है। इसके अलावा गायत्री पैलेस में स्मार्ट सिटी के लिए बुलाई बैठक में किसी भी सफाई मजदूर संगठन को आमंत्रित नहीं किया गया है। बिना सफाई मजदूरों को शामिल किए स्मार्ट सिटी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप भंडारी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। साथ ही धरना प्रदर्शन आदि भी किया जाएगा। इस मौके पर बबलू कमल, प्रह्लाद रागी, राधे घूरी, अरुण चौहान, गुड्डू बैंजी, अनिल चौहान, लोकेश चौहान, सतेंद्र त्यागी, राकेश चौहान, अनिल, लल्ला पहलवान, बलवीर सिंह, अजय सहानी, राजीव चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed