फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nagar Nigam drivers created a ruckus in Additional Municipal Commissioner offfice

Aligarh Nagar Nigam: निजी वाहन कंपनी को देने पर भड़के ड्राइवर, अपर नगर आयुक्त दफ्तर में घुसे, गमले तोड़े

Sun, 23 Mar 2025 10:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम ने जोन दो और चार में सफाई की जिम्मेदारी सुखमा कंपनी को सौंपी है। नगर आयुक्त के आदेश पर अपर नगर आयुक्त ने कूड़ा उठाने के लिए 125 सरकारी वाहनों सहित अन्य मशीनरी को इसी कंपनी को सौंपने का आदेश जारी किया है। इसमें 75 वाहन सौंप दिए गए हैं। इसका वर्कशॉप ड्राइवर कर्मचारी संघ जोरदार विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
Nagar Nigam drivers created a ruckus in Additional Municipal Commissioner offfice
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार से नोकझोंक करते नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम की वाहनों को निजी कंपनी सुखमा के हवाले करने के आदेश पर 22 मार्च को सभी ड्राइवर भड़क गए। बन्नादेवी वर्कशाप पर प्रदर्शन कर जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। अपर नगर आयुक्त कार्यालय में घुस कर अभद्रता की, वहां रखे गमले तोड़ दिए। दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। गुस्सा भांप कर अपर नगर आयुक्त बोले-मैं तो संदेशवाहक हूं। आपकी बात नगर आयुक्त और उनकी बात आप तक पहुंचाता हूं।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने जोन दो और चार में सफाई की जिम्मेदारी सुखमा कंपनी को सौंपी है। नगर आयुक्त के आदेश पर अपर नगर आयुक्त ने कूड़ा उठाने के लिए 125 सरकारी वाहनों सहित अन्य मशीनरी को इसी कंपनी को सौंपने का आदेश जारी किया है। इसमें 75 वाहन सौंप दिए गए हैं। इसका वर्कशॉप ड्राइवर कर्मचारी संघ जोरदार विरोध कर रहा है।
विज्ञापन


पहले बन्नादेवी स्थित कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन व महामंत्री उदय वाल्मीकि के नेतृत्व में ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया। नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भी इसके समर्थन में आ गए। ड्राइवर और सफाई कर्मचारी जुलूस निकालकर करीब एक बजे नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान तोड़ा गया गमला
आक्रोशित कर्मचारी द्वितीय तल पर स्थित अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के कार्यालय में दाखिल हो गए। वहां अफसरों को खरीखोटी सुनाई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कर्मचारी नेता अपर नगर आयुक्त पर भड़ास निकालते रहे, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की बातों को सुना और नगर आयुक्त को अवगत करने का आश्वासन दिया। जाते-जाते ड्राइवरों ने कार्यालय का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया।

भड़के अपर नगर आयुक्त बोले..किसी की नाजायज बात नहीं सुनता

सफाई कर्मचारियों व ड्राइवरों से घिरे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव भी बीच-बीच में थोड़ा उग्र हुए। बोले-नियमानुसार कार्य करने वाला अधिकारी हूं। नियम के विपरीत अगर कोई कार्य होता है, या कहा जाता है, तो नहीं करता। कहने वाले चाहे नगर आयुक्त हों या महापौर।

कर्मचारी नेता बोले.. नहीं माने तो होगा आंदोलन
अलीगढ़। अध्यक्ष शेखर जीवन व महामंत्री उदय ने कहा कि ड्राइवर और हेल्पर के साथ नगर निगम दोहरा व्यवहार कर रहा है। कंपनी को अगर वाहन दिए जाते हैं, तो वह चुप नहीं बैठेंगे, क्योंकि यह भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा।

यह मौजूद रहे प्रदर्शन में
नगर सफाई मजदूर संघ अध्यक्ष राजकुमार खन्ना, महामंत्री राधे लाल दुरी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, सुनील टुंडा, प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, राधेश्याम, लालाराम, बबलू कमल, धर्मवीर, दीपक, शिवम सहाय, अक्षय, सनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed