फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mustachioed Ramji ride out with much fanfare

Hathras News: धूमधाम से निकली मूंछों वाले रामजी की सवारी, अखाड़ेबाजी के करतबों ने रिझाया

Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
सार

रथयात्रा चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से शुरू होकर चौक दौलतराम होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार होती हुई सासनी गेट बड़ा चौराहा तथा मेंडू रोड सिटी स्टेशन होते हुए बाग बैनीराम पहुंची। वापसी में बाग बैनीराम से मेंडू रोड सिटी स्टेशन, सासनी गेट बड़ा चौराहा से कमला बाजार, मोती बाजार होते हुए बगीची पर पहुंचकर ही समाप्त हुई।

विज्ञापन
Mustachioed Ramji ride out with much fanfare
मूंछों वाले रामजी की रथयात्रा का शुभारंभ करतीं सदर विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीराम नवमी के मौके पर 17 अप्रैल को मूंछों वाले रामजी की तिमंजला रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां काली के प्रदर्शन के अलावा अखाड़ेबाजी के करतबों ने लोगों को रिझाया। कई जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया और रामजी की आरती उतारी गई।

विज्ञापन

रथयात्रा
रथयात्रा का आयोजन ट्रस्ट ठाकुर श्रीकृष्ण चंद्रजी महाराज विराजमान मंदिर स्थित बाग बैनीराम हाथरस के अंतरगत प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार ने किया। रथयात्रा में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी भाग लिया और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। आयोजकों ने अतिथियों का सम्मान किया। मेले में काली प्रदर्शन दाऊजी उस्ताद, किशन गुरु अटलटाल बगीची के सानिध्य में निकाला गया। युवाओं ने गमेल वाली बगीची के उस्ताद मुन्नालाल एडवोकेट के सानिध्य में अखाड़ेबाजी के करतब दिखाए।
विज्ञापन

रथयात्रा
रथयात्रा चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से शुरू होकर चौक दौलतराम होकर मोती बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, होती हुई सासनी गेट बड़ा चौराहा तथा मेंडू रोड सिटी स्टेशन होते हुए बाग बैनीराम पहुंची। वापसी में बाग बैनीराम से मेंडू रोड सिटी स्टेशन, सासनी गेट बड़ा चौराहा से कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, मोती बाजार होते हुए बगीची पर पहुंचकर ही समाप्त हुई। रथयात्रा में अतुल चौधरी, गोविंद पोद्दार, पुनीत पोद्दार, विष्णु शर्मा, अरुण उपाध्याय, देवी उपाध्याय, मुन्नालाल उपाध्याय, श्याम पंडित, मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, अतुल चौपइया वाले, अरुण चौपइया वाले, बंटी शर्मा, राजा चौधरी, वैभव वार्ष्णेय आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed