{"_id":"5c50b177bdec2213095201f4","slug":"muslim-sounds-hard-and-hindu-looks-correct-satish","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुस्लिम’ शब्द हार्ड और ‘हिंदू’ साफ्ट लगता है : सांसद सतीश गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुस्लिम’ शब्द हार्ड और ‘हिंदू’ साफ्ट लगता है : सांसद सतीश गौतम
Wed, 30 Jan 2019 01:50 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सतीश गौतम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सतीश गौतम मंगलवार को एक बार फिर एएमयू को लेकर दिए गए बयान पर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुस्लिम शब्द हार्ड है और हिंदू सॉफ्ट है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी का नाम बदलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने उक्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम में शामिल ‘मुस्लिम’ शब्द बोलने में थोड़ा हार्ड है। जब उनसे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जुड़े ‘हिंदू’ शब्द के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हिंदू बोलने में सॉफ्ट है।
सांसद के इस बयान पर पलटवार करते हुए एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सूफियान ने कहा है कि एएमयू का नाम बदलने को लेकर पहले भी सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। जिसे खारिज कर दिया गया था। फिर भी सांसद इस तरीके की भाषणबाजी कर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।
हमजा ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वर्ष 2014 में किए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। इसलिए भाजपा सांसद उलटी सीधी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। जनता के बीच धुव्रीकरण करना चाहते हैं। उनके बयानों से उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
वह अपना शैक्षणिक स्तर सुधारे। सांसद का काम लोगों में एक दूसरे को लेकर द्वेष भावना फैलाना नहीं है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गौर हो कि इससे पहले राजा महेंद्र सिंह, पाकिस्तान के संस्थापक मो.अली जिन्ना सहित एएमयू से जुड़े अन्य मामलों में सांसद तीखे बयान देकर सुर्खियों में रह चुके हैं।