फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim religious leaders come forward for corona vaccination

कोरोना टीकाकरण के लिए मुस्लिम धर्मगुरु आगे आएं

Sun, 20 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Muslim religious leaders come forward for corona vaccination
कलेक्ट्रेट में कोविड वेक्सीनेशन की प्रगति प्रदान करने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक के ? - फोटो : CITY OFFICE
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर कोरोना टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने धर्मगुरुओं से आह्वान करते हुए शत-प्रतिशत कोरोना टीका लगवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका को लेकर कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए यह टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक में अलग-अलग इलाकों के धर्मगुरुओं को बुलाया गया था। जिन्होंने अपने-अपने इलाके में इसको लेकर अपील कर पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। धर्मगुरुओं में अशरफ अली, मो. तुफैल, मो. अनावर, मौजियाउद्दीन, आमिर आबिद, अब्दुल कलाम, मुख्तार आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आप सभी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में योगदान करें। जिससे महामारी को नियंत्रित किया जा सके। सभी एकजुटता का परिचय देते हुए बिना किसी भ्रांति के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करें। बैठक में मौजूद एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल शाहिद अली सिद्दीकी ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के साथ साथ मास्क लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. सायरा ने वैक्सीन से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव न होने की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ.आबिदी ने कहा कि लोग भ्रम में ना पड़े वैक्सीन अवश्य लगाएं। तथा अन्य लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करें जिससे कोराना को हाय जा सके।

सीएमओ डा. बीपी कल्याणी ने कहा कि वैक्सीन की दोनों खुराक कोराना से बचाव का कारगर साधन है। धर्मगुरुओं ने डीएम को भरोसा दिया कि वह प्रशासन के साथ है और टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम द्वितीय अंजुम बी, डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed