{"_id":"5c7331b6bdec22120179c113","slug":"muslim-can-not-be-terrorists-ulema","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला करने वाले नहीं हो सकते मुसलमान : उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला करने वाले नहीं हो सकते मुसलमान : उलमा
Mon, 25 Feb 2019 05:37 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
शिया उलमा महासम्मेलन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीअतुल उलमा हिंद कासगंज व अलीगढ़ की संयुक्त बैठक दोधपुर में हुई। उलमा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मौलाना फरीद शेरवानी ने कहा कि आतंकी हमले करने वाले मुसलमान कभी नहीं हो सकते। इस्लाम ने शांति का संदेश दिया है।
विज्ञापन
इस्लाम में दाखिल होने के बाद शांति ही शांति है, लेकिन कुछ लोग इस्लाम के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हिंद के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष मौलाना शान मोहम्मद कासमी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश में हो रहे सम्मेलन में आतंकवाद की निंदा की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। भारत ने कई बार शांति के प्रयास किए हैं, अब पाकिस्तान को भी ईमानदारी से आगे आना चाहिए। महासचिव मौलाना सैयद कलीम हसन ने हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी की तबीयत ठीक होने के दुआ की। कासगंज के जिलाध्यक्ष कारी मोहम्मद राशिद ने भी आतंकी हमले पर दुख जताया।
विज्ञापन