फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of a young man in his in-law house

Aligarh: ससुराल में युवक के मर्डर पर फूटा गुस्सा, बाईपास जाम कर किया हंगामा, रंगबाजी में हत्या का अंदेशा

Mon, 14 Apr 2025 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

एक किशोर मृतक की ससुराल में दरवाजे पर पहुंचा। उसके हाथ में टॉय पिस्टल लगी हुई थी। उसने वहां खड़े लोगों से पूछा कि हत्या यहीं हुई थी रात को। लोगों ने जवाब हां में दिया तो वह बोला कि अभी दो हत्याएं और होनी हैं। 

विज्ञापन
Murder of a young man in his in-law house
युवक की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के नगला कलार में 12 अप्रैल को साले के बेटे के मुंडन संस्कार में आए जवां के वाल्मीकि युवक मुरारीलाल (40) की हत्या के विरोध में 13 अप्रैल दोपहर भीड़ आक्रोशित हो उठी। पोस्टमार्टम के बाद शव को नगला कलार ले जाकर सारसौल बाईपास को तपती दोपहरी में एक घंटा जाम रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने पीडि़त को 10 लाख मुआवजा, मकान व नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने व आश्वासन देने पर भीड़ मानी, तब जाम खोलकर शव को जवां ले जाया गया। जहां दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया। मुरारीलाल की पत्नी सुशील ने पड़ोसी मोहल्ला लच्छिमपुर के हिमांशु लोधी, नगला कलार के कुलदीप, केवल विहार के सोफू को पहचान लिए जाने पर नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगला कलार में गोली मारकर की मुरारी लाल की हत्या के बाद खैर बाईपास पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम केंद्र पर रात से ही भीड़ जमी रही। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव जब जवां के लिए ले जाने की बात तय हुई तो लोग शव को ससुराल नगला कलार लेकर पहुंच गए। जहां गली के बाहर बाईपास पर एंबुलेंस साइड में खड़ी कर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर जम गईं। खबर पर कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, राजेश जीवन, भाजपा नेता राहुल चेतन, सफाईकर्मी नेता प्रदीप भंडारी, सुनील टुंडा, बिल्लू चौहान आदि पहुंच गए। सीओ द्वितीय व तहसीलदार भी पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ को समझाया गया कि नियमानुसार मुआवजा आदि की प्रक्रिया एक दो दिन में पूरी कर दी जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी है।

आरोपियों को तलाशा जा रहा है। परिवार ने कुछ मांग रखते हुए जाम लगाया था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। अभी कारण साफ नहीं हुआ है। रंगबाजी में हत्या का अंदेशा लग रहा है। -राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय

हत्या रंगबाजी में या कोई रंजिश, वजह साफ नहीं

पुलिस अभी तक ये साफ नहीं कर पाई कि हत्या रंगबाजी में हुई है या किसी तरह की रंजिश है। इतना जरूर उजागर हुआ है कि नामजदों में हिमांशु व मथुरा पुलिस में दरोगा के बेटे सोफू पर झगड़े, हमले आदि आपराधिक मुकदमे हैं। अंदेशा है कि रंगबाजी में रास्ता निकलते समय कोई विवाद हुआ हो। तभी हत्या की गई हो। दूसरा अंदेशा है कि ये रंगबाजी से जुड़ी किसी रंजिश में किसी अन्य को निशाना बनाने आए हों। गलती से गोली इसे लगी हो। पुलिस इस पहलू पर जांच का दावा कर रही है।
नगला कलार में गोली मारकर की मुरारी लाल की हत्या के बाद खैर बाईपास पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन  के दौरान तैनात पुलिस
टॉय पिस्टल संग धमकी देने आया किशोर हिरासत में

दोपहर में जब नगला कलार में बाईपास पर महिलाएं जाम लगाए हुए थीं, तभी एक किशोर मुरारीलाल की ससुराल में दरवाजे पर पहुंचा। उसके हाथ में टॉय पिस्टल लगी हुई थी। उसने वहां खड़े लोगों से पूछा कि हत्या यहीं हुई थी रात को। लोगों ने जवाब हां में दिया तो वह बोला कि अभी दो हत्याएं और होनी हैं। उसके इस धमकी भरे जवाब को सुन लोग सहम गए। लोगों ने पुलिस को बुलाकर किशोर को पकड़वा दिया गया। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर लग रहा है। उसके पास टॉय पिस्टल मिली है। किशोर वाल्मीकि समाज से ही है। उसने ऐसा किस वजह से कहा, अभी साफ नहीं है।
यह भी पढ़ें... ससुराल में दामाद की हत्या: सिर में मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में, थाना घेरा, मुकदमा दर्ज, सुबह से फिर हंगामा
सिर में फंसी गोली ने क्षतिग्रस्त किया दिमाग
मुरारीलाल के पोस्टमार्टम में उजागर हुआ है कि गोली उसके माथे से सिर में घुसी। पिछले हिस्से में हड्डी से टकराकर रुक गई। जिससे हड्डी भी टूटी व दिमाग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यही मृत्यु का कारण बना। रवि व मुकेश के बहनोई की हत्या के बाद वे दोनों बेहद परेशान हैं। साथ में उनकी मां का हाल बेहाल है। रवि के निमंत्रण पर ही बहन-बहनोई बेटी सहित आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed