फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son-in-law murder at the in laws house

ससुराल में दामाद की हत्या: सिर में मारी गोली, एक आरोपी हिरासत में, थाना घेरा, मुकदमा दर्ज, सुबह से फिर हंगामा

Sun, 13 Apr 2025 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

मुरारीलाल ससुराल में घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी हमलावरों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिससे एक गोली मुरारी के सिर में जा लगी।हमलावरों को गली में घेरने का प्रयास हुआ मगर वे हथियार लहराते हुए भाग गए। आनन-फानन मुरारीलाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Son-in-law murder at the in laws house
मृतक मुरारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के मोहल्ला नगला कलार में साले के बेटे के मुंडन संस्कार में आए जवां के 40 वर्षीय वाल्मीकि युवक मुरारीलाल की 12 अप्रैल देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में देर रात भीड़ ने थाने का भी घेराव कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आज सुबह से फिर लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

विज्ञापन




घटना के समय मुरारीलाल ससुराल में घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी हमलावरों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिससे एक गोली मुरारी के सिर में जा लगी। घटना में इलाके के ही कुछ युवकों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कराया गया है मगर घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार जवां निवासी मुरारीलाल की थाना बन्ना देवी क्षेत्र के नगला कलार में ससुराल है। 12 अप्रैल को उनके साले रवि के बच्चे का मुंडन संस्कार था, जिसमें वह अपनी पत्नी सुशील व दो बेटियों संग शामिल होने आए थे। दिन में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम हुआ। शाम को दावत चल रही थी। तभी मुरारी मोहल्ले के एक रिश्तेदार के घर खाना देकर ससुराल के घर के बाहर खड़े थे, तभी बाइकों पर आए हमलावरों ने वहां फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका निशाना कौन था, यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है मगर उन्होंने मुरारीलाल के सिर में गोली मार दी। साथ में गाली-गलौज करते हुए हमलावर भाग गए। फायरिंग पर आयोजन में भगदड़ मच गई। हमलावरों को गली में घेरने का प्रयास हुआ मगर वे हथियार लहराते हुए भाग गए। आनन-फानन मुरारीलाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

परिजन रोते हुए

नगला कलार में रिश्तेदारी में आए युवक की इसी इलाके के कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कारण अभी साफ नहीं है। आरोपियों की तलाश जारी है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

पत्नी ने कराया किसी रंजिश में हत्या का मुकदमा

इस मामले में मृतक मुरारी की पत्नी सुशील ने लच्छिमपुर के हिमांशु लोधी, नगला कलार के कुलदीप, केवल विहार के सोफू को नामजद कर तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख है कि हमलावरों ने आते ही मुरारीलाल को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली मारकर कहा कि तू बहुत बड़ा नेता बनता है, आज तेरा काम तमाम कर देंगे। साथ में गाली देते हुए यहां तक कहा कि तेरे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। जातिसूचक गालियां देते हुए हमलावर भाग गए। यह हमला किसी पुरानी रंजिश में किया गया है। खुद उसने व अन्य परिजनों ने हमलावरों को पहचान लिया। मेडिकल कॉलेज में मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम केंद्र पर भिजवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुलदीप को हिरासत में ले लिया है।

गुस्से में थान घेरा

दो घंटे तक घेरा थाना, तत्काल गिरफ्तारी मांगी
मुरारीलाल की हत्या के बाद उनकी ससुराल व समाज के लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष थाने पहुंच गए। खबर पाकर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, सुनील टुंडा, बिल्लू चौहान, राहुल चेतन आदि नेता भी पहुंच गए। थाने का घेराव कर रही भीड़ तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। नेताओं ने सीओ व एसएचओ संग वार्ता की और तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने आनन-फानन नामजदों के विषय में जानकारी करने के लिए एक नामजद के परिवार के कुछ सदस्य व अन्य के कुछ साथी जरूर हिरासत में ले लिए। देर रात उनसे पूछताछ की जा रही थी। आरोपियों के विषय में पता चला कि उन पर मारपीट आदि के पहले से मुकदमे हैं। बाद में लोगों को किसी तरह समझा कर शांतकर भेजा गया। यहां से भीड़ रात में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम केंद्र चली गई।

ससुराल में किससे रंजिश

थाने पर बातचीत में एक सवाल ये भी उठा कि आखिर जवां के रहने वाले मुरारीलाल की ससुराल में किससे रंजिश होगी। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है कि कहीं ससुराल पक्ष से जुड़ी रंजिश में तो हत्या नहीं हुई। अंदेशा ये भी है कि कहीं किसी ससुराली को हमलावर निशाना बनाने आए हों मगर गलती से इसके गोली लगी होगी। इस मामले में पुलिस अभी जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में है।

आज सुबह से फिर लोगों में गुस्सा
नगला कलार में युवक की हत्या के बाद लोगों में आज सुबह से गुस्सा नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। शव को जवां ले जाने की तैयारी चल रही है। इधर गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। अगर जल्द कोई बात नहीं बनी तो आंदोलन की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed