फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   murder

कोचिंग संचालक दिव्यांग की हत्या, घर में मिला शव

Wed, 18 Mar 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
murder
गंगाराम का फाइल फोटो। - फोटो : CHHARRA
कस्बे के मोहल्ला सुनारान में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक का रक्तरंजित शव मंगलवार को उनके बंद घर से बरामद हुआ। रविवार शाम उनको आखिरी बार साथ पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ देखा गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची तो बिस्तर पर चोटिल शव पड़ा मिला। उनके बहनोई ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बांईकलां के रहने वाले दिव्यांग गंगाराम (32) पुत्र कल्लू सिंह साल पहले परिवार के साथ छर्रा आ गए थे। उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है तथा बहनों कुसुम व भावना की शादी हो चुकी है। घर में वे अकेले रहते थे। पिछले कुछ समय से दोस्त के कक्षा पांच में पढ़ने वाले बेटे अजय निवासी इंदा नगला को अपने यहां रख रखा था। होली पर अजय अपने घर चला गया था। गंगाराम घर में ही कोचिंग सेंटर चलाते थे। रविवार की शाम अंतिम बार उनकी कोचिंग में ही पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ उनको देखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को चचेरी बहनें धर्मवती तथा कमलेश व उसके पति आकाश गंगाराम से मिलने पहुंचे लेकिन दरवाजे पर ताला लटका देख लौट गए। फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों बहनें फिर घर पहुंचीं। फिर ताला देख इन लोगों ने पुलिस में शिकायत की। एसएचओ अनिल कुमार की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। अंदर गंगाराम का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके चेहरे व सिर पर चोटों से निकला खून लगा था। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा, सीओ बरला कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। कई लोगों से पूछताछ हुई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बहनोई छोटेलाल ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed