फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal elections will be a rehearsal of the Lok Sabha elections

Aligarh News: लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास होगा निकाय चुनाव

Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be a rehearsal of the Lok Sabha elections
प्रदेश सरकार की ओर से निकाय चुनाव जल्द ही कराए जाने के संकेत के बाद भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव से पहले का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा है। पार्टी स्तर से अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और उसी के अनुसार काम करने का फरमान जारी हुआ है।
विज्ञापन

इसी तैयारी के क्रम में मार्च तक निचले स्तर तक जहां जरूरी है, वहां संगठन में भी बदलाव कर दिया जाएगा। रविवार को लखनऊ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें अपने जिले से भी प्रदेश कार्यसमिति से जुड़े तमाम लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद रविवार को लखनऊ में प्रदेश कार्य समिति हुई। जिसमें मुख्यमंत्री सहित संगठन के शीर्ष नेता, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के सभी मंत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई और प्रदेश की 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान कहा गया कि निकाय चुनाव के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी है। इस दौरान लंबे समय से पदों पर जमे या जिनके कामकाज की शिकायतें हैं। उनको मार्च तक बदलने की भी बात हुई। यहां अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष एमएलसी चौ.ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील पांडेय, राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, गोपाल सिंह, शशि सिंह, रामसखी कठेरिया आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक आयोग की रिपोर्ट मिलने पर आरक्षण में बदलाव
प्रदेश सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर मंथन के लिए नियत आयोग की रिपोर्ट मार्च तक आने के संकेत दिए हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद आरक्षण में बदलाव किए जाने के संकेत मिले हैं। अपने जिले में मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसमें बदलाव के तो संकेत कम ही हैं। मगर, कुछ निकायों में ओबीसी पद आरक्षण बढ़ने के संकेत हैं। इसके बाद अप्रैल के मध्य तक नई आरक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी और चुनाव घोषित हो सकते हैं।
कार्यसमिति में गए नेताओं ने रखीं समस्याएं
प्रदेश कार्य समिति में शामिल होने गए नेताओं की ओर से जिला स्तर पर उन विभागों से संबंधित समस्याएं वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखीं, जिनकी वजह से जिले में दिक्कतें आ रही हैं। नेताओं ने बताया कि कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनकी वजह से जिले में आम लोगों के काम कराने में समस्याएं आ रही हैं। इस पर शासन के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इसका समाधान होगा।

कांग्रेस-सपा-बसपा ने भी शुरू की नए सिरे से तैयारी
निकाय चुनाव के संकेत सामने आते ही कांग्रेस, सपा व बसपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस 26 जनवरी से जिले में हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू कर रही है। वहीं सपा व बसपा में नए सिरे आरक्षण की आपत्तियां तैयार की जा रही हैं, ताकि समय आने पर उनका निस्तारण कराया जा सके। सपा व कांग्रेस के संगठन में बदलाव की भी तैयारी चल रही है, हालांकि अभी कोई अधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है, मगर संकेत हैं कि निकाय चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed