फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation will awaken the feeling of 'My city is my home' among citizens

नागरिकों में ‘मेरा शहर मेरा घर’ की भावना जागृत करेगा नगर निगम

Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will awaken the feeling of 'My city is my home' among citizens
नगर निगम शहर के नागरिकों में मेरा शहर, मेरा घर की भावना जागृत करने की तैयारी में है। इसका मकसद महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। प्रदेश को देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस पर नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि जब तक व्यक्ति मेरा शहर मेरा घर की भावना को अपने अंदर जागृत नहीं करेगा तब तक मात्र नगर निगम के प्रयास से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सफलता नहीं मिलेगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हमारी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ सुंदर और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में संपूर्ण देश में अव्वल बनाने का दायित्व प्रदेश के हर एक नागरिक का है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों से संवाद करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन तक विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाना है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में 30 अधिकारी, 415 सामान्य कर्मचारी एवं 850 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें काम करेंगी। महानगर के कई इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रमुख डिवाइडर एवं पार्क की रेलिंग की रंगाई-पुताई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed