{"_id":"6425e0ff66120317cc0081a4","slug":"municipal-corporation-recovered-rs-3649-crore-aligarh-news-c-2-ali1009-80606-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगर निगम ने वसूले 36.49 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगर निगम ने वसूले 36.49 करोड़ रुपये
विज्ञापन
नगर निगम ने एक दिन में 3 करोड़ 96 लाख रुपये की गृहकर वसूली करके रिकॉर्ड बना दिया है। वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली 36 करोड़ 49 लाख रुपये हो चुकी है। ये पिछले वित्तीय वर्ष से सात करोड़ रुपये ज्यादा है। मार्च-2022 में 29 करोड़ 6 लाख रुपये वसूल किए थे। शुक्रवार को संपत्ति कर विभाग खुला रहेगा।
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ गृहकर वसूली की समीक्षा। एक महीने से मुस्तैदी के साथ बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई के फलस्वरूप नगर निगम ने रिकॉर्ड संपत्ति कर वसूली की है।
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि 29 मार्च को 3 करोड़ 96 लाख 50 हजार की वसूली की है। 30 मार्च को रामनवमी पर गृहकर विभाग खुला रहा, जिसमें करदाताओं ने कर जमा किया। जोन-एक में 16.94 लाख, जोन-दो में 21.80 लाख, जोन-तीन में 6.90 लाख रुपये, जोन-चार में 21. 97 लाख सहित 67.61 लाख रुपये की वसूली हुई।