{"_id":"5d6434aa8ebc3e014232566e","slug":"municipal-corporation-ready-to-control-communicable-diseases-aligarh-news-ali2119101139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों के नियंत्रण को नगर निगम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों के नियंत्रण को नगर निगम तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारी की है। इसके तहत अब आबादी वाले इलाकों में डेयरी संचालकों पर दो हजार रुपये जुर्माना प्रतिदिन ठोका जाएगा। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 29 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।
नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को अब अपना सूचना तंत्र बनाया है। 8 छोटी और दो बड़ी फागिंग मशीनों के रूट निर्धारित किए हैं। मंगलवार से तय किया है कि 10.30 बजे के बाद सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है।
नगर आयुक्त ने संचारी रोग पखवाड़ा अभियान की समीक्षा करते हुये 29 अधिकारियों कर्मचारियों को सभी 70 पार्षद वार्ड व नगर निगम क्षेत्र में बढ़े हुये गांवों में तैनात किया है। जेपनीज इंसेफेलाइटिस के संक्रमण को देखते पूरे जून महीने विशेष सफाई व जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अभियान में 29 अधिकारियों, 1050 सफाई कर्मचारियों, 100 नाला गैंग कर्मचारियों, 06 जेसीबी मशीन, 05 रोबोट, एक बड़ी पोकलैंड, 04 छोटी पोकलैंड, 25 ट्रैक्टर, 10 टिपर, 5 मैकेनिकल लोडरों को लगाया गया है।
बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, जोनल अधिकारी इंद्रजीत सिंह, स्वच्छता निरीक्षक डॉ. रामजी लाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, वर्कशाप सहायक धर्मवीर सिंह, मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद थे।
‘मंगलवार से शहर की सभी डेरी संचालकों के खिलाफ प्रावधानों के अनुसार रोजाना दो हजारा रुपये जुर्माना किया जाएगा। 10.30 बजे के बाद कूड़ा डालना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा उठ जाने के बाद दोबारा कूड़ा फेकेने वाले ऐसे दुकानदार व लोगों पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को तीसरी आंख के रूप में तैनात किया गया है’
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त