फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   municipal corporation is ready for ramzan

35 अधिकारी ,526 कर्मियों सहित 70 टीमों को रमजान की तैयारियों में लगाया नगर निगम दो शिफ्ट में करेगा पानी की आपूर्ति, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation is ready for ramzan
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। रमजान को ध्यान में रखते हुए और लॉक डाउन के हालात को देखते हुए नगर निगम ने भी अपने स्तर से व्यापक तैयारी की है । नगर निगम रमजान के दौरान सुबह 3 बजे से 5 बजे तक और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक दो पारियों में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था रखेगा। इसके अलावा रमज़ान के लिये 35 अधिकारी 526 कार्मिकों की 70 टीमों को व्यवस्था में लगाया गया है। रमज़ान में नगर निगम द्वारा शाम की पारी में अतिरिक्त सफाई की विशेष व्यवस्था कराने के लिये 07 अतिरिक्त ट्रैक्टर 08 फाॅगिग 30 स्प्रे मशीन और 155 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके साथ-साथ मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में साफ सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और लीकेज आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 को 24 घंटे कार्यशील रखा गया है। आगामी रमज़ान में किसी भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के बाधित होने अथवा विद्युत बाधा होने पर नगर निगम जलकल प्रागंण में 25 टैंकर पेयजल आपूर्ति के लिये हर समय तैयार रहेगें। ................................... नगर आयुक्त में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का निरीक्षण किया रमज़ान को देखते हुये नगर आयुक्त ने ऊपरकोट, चिराग चियान, हाथीपुल, उस्मानपाड़ा, काला महल, जयगंज, तुर्कमानगेट, शाहजमाल, भुजपुरा बाईपास, सराय मियाॅ, सराय रहमान जीटी रोड नई बस्ती, दोदपुर, जौहारा बाग, जीवनगढ़, जमालपुर, मैडीकल रोड, हाथीपुल, देहलीगेट जामियाॅ उर्दू रोड, महेशपुर आदि मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने मुस्लिम धर्मगुरू शहर मुफ्ती हाजी खालिद हमीद, मुफ्ती जाहिद, गुलज़ार अहमद, ईदगाह कमेटी के सदर हाजी सफुआ पहलवान से सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुये दूरभाष पर वार्ता करते हुये विश्वास दिलाया कि लाॅकडाउन-02 के आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन कराते हुये नगर निगम द्वारा बेहतर इतिजाम़ कराने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed