फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal body: Four nominated for the post of member on the first day

नगर निकाय : पहले दिन सदस्य पद के लिए चार ने किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 09:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal body: Four nominated for the post of member on the first day
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिले में नगर निगम, खैर, अतरौली नगर पालिका समेत 18 निकायों में नामांकन की शुरूआत हो गई। इस दौरान नामांकन स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा -व्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट में डीएम समेत सभी न्यायालयों में बने नामांकन कक्ष में संबंधित आरओ एवं एआरओ प्रत्याशियों के नामांकन को आने का इंतजार करते रहे। पहले दिन कलेक्ट्रेट में किसी भी प्रत्याशी के नामांकन न कराने से खाता नहीं खुल सका। जिले में केवल अतरौली एवं कोल तहसील में ही पहले दिन चार नामांकन किए। जबकि गभाना, इगलास एवं खैर तहसील में दावेदारों के नामांकन करने को आने का इंतजार होता रहा।
विज्ञापन




सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अतरौली नगर पालिका से सदस्य पद के लिए एक, नगर पंचायत छर्रा के सदस्य के लिए दो एवं मडराक नगर पंचायत के लिए एक सदस्य पद के दावेदार समेत चार प्रत्याशियों ने पहले दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर, नगर निगम में मेयर पद के लिए पांच एवं पार्षद पद के लिए 206, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य के लिए 102, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 124 एवं सदस्य के लिए 337 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसमें नगर पालिका अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए 15, सदस्य के लिए 50, खैर नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक नौ एवं सदस्य के लिए 54 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत गभाना के अध्यक्ष के लिए 13, सदस्यों के लिए 30 , जलाली नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए नौ, सदस्य के लिए 54 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय के अलावा जिले की सभी पांचों तहसीलों में नामांकन पत्र खरीदने को दावेदारों की भीड़ निर्धारित समय तक जुटी रही।





कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित
अलीगढ़। निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां दूरभाष नम्बर 8923936218, 8923936212, 9027157925, 8923936388 एवं 8923936385 पर 24 घंटे निर्वाचन से संबंधित शिकायत एवं समस्या दर्ज कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed