फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Movie "Cirque" show the effect of Notbandi

फिल्म ‘दंगल’ पर दिखा नोटबंदी का असर

Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Movie "Cirque" show the effect of Notbandi
फिल्म ‘दंगल’ पर दिखा नोटबंदी का असर - फोटो : file photo
बालीवुड अभिनेता एवं मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की बॉयोपिक फिल्म ‘दंगल’ पर नोटबंदी का असर साफ दिखा। पहले दो दिनों में सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में मात्र 70 फीसदी ही सीट भर सकीं। वहीं टैक्स फ्री के भ्रम लोगों ने सिनेमाघर के बाहर जमकर हंगामा काट। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

सुपर स्टार सलमान खान की सुल्तान के बाद अभिनेता आमिर खान की दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगल की जिंदगी और उनकी बेटी गीता और बबीता फोगट के जीवन पर आधारित यह फिल्म भी नोटबंदी का शिकार हो गई। पिछले करीब 46 दिनों से कराह रहे सिनेमाघर संचालकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीद थीं। शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई और पिछले दिनों आई फिल्मों से बेहतर ओपनिंग भी मिली, लेकिन अभिनेता व फिल्म के कद के मुताबिक अपेक्षित भीड़ न मिली। बता दें कि महानगर के दो सिंगल स्क्रीन सिनेमा वाड्रा एवं अप्सरा टाकीज के साथ चार स्क्रीन वाले एकमात्र मल्टीप्लेक्स में लगी इस फिल्म को पहले और दूसरे दिन मात्र 70 फीसदी ही दर्शक मिले। वह भी टेक्स के भ्रम में। एक सिनेमाघर पर टेक्स फ्री को लेकर दर्शकों से कहासुनी भी हो गई, जहां पुलिस को बुलाकर मामला शांत हुआ। जिला मनोरंजन कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया है कि फिल्म ‘दंगल’ को पिछले कुछ समय में आईं फिल्मों से ज्यादा बेहतरीन ओपनिंग मिली है, लेकिन किसी भी सिनेमाघर में शो हाउस फुल नहीं रहा है। 
विज्ञापन

46 दिन में राजस्व रह गया था मात्र 37 फीसदी
अलीगढ़। नोटबंदी के बाद दर्शकों को छोटी फिल्म तो दूर बड़ी फिल्म कहानी-2, बेफिक्रे और वजह तुम हो भी आकर्षित नहीं कर पाईं। बेफिक्रे ने थोड़ जरूर बिजनेस किया था। इन 46 दिनों में सिनेमाघरों से मनोरंजन कर विभाग को अपेक्षा से मात्र 37 फीसदी राजस्व ही मिल सका, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में लगीं और चली गईं। मनोरंजन कर अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आमतौर पर जिले के छह सिंगल स्क्रीन एवं एक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से प्रति सप्ताह आठ लाख का कलेक्शन आता है, लेकिन नोटबंदी के बाद बमुश्किल तीन से साढ़े तीन लाख रुपये आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल टैक्स फ्री  नहीं हैं ‘दंगल’ 
अलीगढ़। जिला मनोरंजन कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में आमिर खान की लगी फिल्म ‘दंगल’ टैक्स फ्री नहीं हैं। शासन स्तर से अभी कोई आदेश नहीं आया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed