फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother riding a bike dies in accident, son injured

Aligarh News: हादसे में बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother riding a bike dies in accident, son injured
शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव रतरोई के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




अतरौली के मोहल्ला श्रीरामनगर निवासी रामवती देवी (55) पत्नी भूप सिंह शनिवार की सुबह अपने बेटे हेमेंद्र के साथ अपने मायके जिला कासगंज के गांव मिहारी गमी में शामिल होने गई थीं। वहां से शाम के समय अपने गांव लौट रही थीं। शाम करीब पांच बजे गांव रतरोई के फौजी कृषि फार्म हाउस के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



इससे पीछे बैठीं रामवती देवी उछलकर नीचे गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं हेमेंद्र कुमार घायल हैं। ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार को थाने में खड़ा कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं गांव हिदरामई में बोलेरो गाड़ी में दूसरी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार इलम पुत्री फिरोज खां निवासी अलीगढ़ जबकि दूसरी गाड़ी के चालक टीटू निवासी खैर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed