फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother killed, son injured in collision with roadways bus

Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Wed, 05 Nov 2025 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mother killed, son injured in collision with roadways bus
जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास मंगलवार शाम एक रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन




कासगंज के थाना पटियाली के थाना गांव निवासी पुष्पा देवी (50) पत्नी श्याम सुंदर मंगलवार को अपने बेटे राजू के साथ बाइक से नोएडा जा रहीं थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे जीटी रोड पर पनैठी के निकट पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




सड़क पर पड़े महिला के शव को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा होने से रोड जाम हो गया। घटना के संबंध में पनैठी चौकी प्रभारी आबिद खान का कहना है कि हादसे की जानकारी मृतका के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed