फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mother and son crushed by vehicle on Agra-Aligarh highway

खून से लाल हुई सड़क: मां-बेटे को आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गाड़ी ने कुचला, स्कूटी से दवा लेने जा रहे थे दोनों

Sun, 22 Feb 2026 10:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 10:29 PM IST
सार

सोनू की मौत के बाद उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। भाई बबलू ने बताया कि सोनू की पत्नी की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सोनू व मां मुन्नी बेगम ही दोनों बच्चे सानिया व बाबू की देखभाल करते थे।

विज्ञापन
mother and son crushed by vehicle on Agra-Aligarh highway
हाईवे पर हादसे में मां-बेटे की मौत - फोटो : AI Image

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से सासनी जा रहे स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त स्कूटी व क्षत-विक्षत शवों के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

दवा लेने जा रहे थे मां-बेटे
आगरा के नुनहाई प्रकाश नगर, एत्माद्दौला के रहने वाले सोनू (32) रविवार की सुबह आगरा से अपनी मां मुन्नी बेगम (55) के साथ सासनी जा रहे थे। मुन्नी बेगम को जोड़ों के दर्द की समस्या थी। सासनी के गांव में वैद्य से उनका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वहीं से दवा लेनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे हतीसा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया। टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार वाहन स्कूटी व उनके ऊपर से होकर निकल गया। मुन्नी बेगम व सोनू के सिर व पेट पर गंभीर चोट आई। सड़क पर दोनों का खून बिखर गया। स्कूटी के परखच्चे बिखर गए। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे छोटा था सोनू
सोनू के पास से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को खबर की गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई बबलू ने बताया कि दो भाइयों में सोनू छोटा था और ढलाई का काम करता था। वह मां को दवा दिलाने के लिए आ रहा था। परिवार में उसकी दस साल की बेटी व आठ साल का बेटा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मां के बाद अब पिता का भी उठा साया
सोनू की मौत के बाद उसके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। भाई बबलू ने बताया कि सोनू की पत्नी की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सोनू व मां मुन्नी बेगम ही दोनों बच्चे सानिया व बाबू की देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed