फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 50 teams surveyed more than 20 thousand houses

150 से ज्यादा टीमों ने 20 हजार से ज्यादा घरों का किया सर्वे

Wed, 22 Apr 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
More than 50 teams surveyed more than 20 thousand houses
सोमवार को शहर के कोतवाली और देहली गेट क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दो पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कवायद और बढ़ गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में 20,000 से अधिक घरों का सर्वे किया, जिसमें 12 लोग बीमार पाए गए।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि शहरी इलाके में 88 टीमों ने 12819 घरों का सर्वे किया, जिसमें 8 लोग बीमार पाए गए। इन टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के ऊपर कोट, चंदन शहीद, घास की मंडी, महफूज नगर, देहली गेट के भुजपुरा इंदिरा नगर, शाह जमाल, सराय मियां, जंगल गढ़ी, सुपर कॉलोनी, रघुवीर पुरी आदि क्षेत्रों मैं सर्वे का काम किया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी 82 टीमों ने 8787 घरों में सर्वे का कार्य किया। जिसमें 4 बीमार लोग पाए गए और 101 बाहर से आए हुए लोग पाए गए। इन सब को आइसोलेशन में भेजने की तैयारी की जा रही है । कुछ लोगों को घर में ही आइसोलेशन में रहने के लिए परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ पीके शर्मा ने बताया कि सबसे पहली प्राथमिकता तो यह है के जो संक्रमित लोग हैं, उनके संपर्क में कौन लोग आए हैं। इसका पता लगने के बाद संपर्क में आए हुए लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों तक पहुंचना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। यही वह प्रक्रिया है जिसके बाद हम वायरस के एक जगह से दूसरे जगह तक फैलने की चेन को तोड़ सकते हैं। जिन इलाकों में संक्रमित लोग रहते थे उन इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया और वहां पर रेंडम सेंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। किस पर क्या कार्यवाही होनी है और किसने क्या अनियमितता बरती इस बात का फैसला बाद में कर लेंगे, सबसे पहला काम हमारा संक्रमण के फैलाव को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed