फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 50 heart surgeries in three months in medical college

मेडिकल कॉलेज में तीन माह में 50 से अधिक हार्ट सर्जरी

Fri, 02 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
More than 50 heart surgeries in three months in medical college
कोरोना महामारी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ ने अपने कार्य और समर्पण की शानदार मिसाल पेश की। पिछले करीब तीन महीने में 50 से अधिक लोगों की हार्ट सर्जरी की। इस तरह ओपीडी बंद होने के बाद भी 50 से अधिक हृदय रोगियों के जीवन की रक्षा की जा सकी। इसमें नौ वर्ष का वह बालक भी है जिसके वाल्व का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल कालेज के सर्जन और डाक्टर हर मरीज की मदद करने के अपने वादे पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल में लॉकडाउन के बाद से कार्डियो थोरैसिक सर्जरी विभाग में 50 से अधिक जीवन रक्षक हृदय की सर्जरी की जा चुकी है। साथ ही मेडिकल कालेज में नियमित रूप से जीवन रक्षक सर्जरी भी की जा रही है। मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव कहते हैं कि महामारी के दौरान हमने मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया है
विज्ञापन

अभी हाल ही में उच्च क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ है। एक और ऑक्सीजन प्लांट जुलाई के मध्य तक शुरू हो जाएगा। इसके बाद हॉस्पिटल की क्षमता में और इजाफा हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, प्रिंसिपल, जेएन मेडिकल कालेज
आपात और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा
जेएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं भले ही टेली मेडिसिन के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। लेकिन आवश्यक और आपात स्थिति में उपचार उपलब्ध कराने में कोई बाधा नहीं है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी, प्रसव, कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी, कैंसर इन विभागों में कार्य हो रहा है। इसके अलावा किसी भी बीमारी से संबंधित अगर कोई आपात स्थिति का मरीज आता है तो उसको उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed