फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 36 students for one seat

एक सीट के लिए 36 से अधिक विद्यार्थी

Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
More than 36 students for one seat
प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद परिजनों के साथ जाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
सर सैयद अहमद खां की बगिया का फूल बनने के लिए बच्चे बेचैन हैं। इसका अहसास रविवार को अलबरकात एवं आयशा तरीन समेत एएमयू के 37 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान हुआ। क्लास 9 में दाखिला के लिए 420 सीट के विरुद्ध 15287 छात्र-छात्रा शामिल हुए, जबकि 18 हजार से अधिक बच्चों ने आवेदन किया था। यानी एक सीट के लिए 36 से अधिक बच्चों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


2913 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जंतु विज्ञान विभाग केंद्र पर एक छात्र को संदेह होने पर कंट्रोलर आफिस ले जाया गया, लेकिन फोटो मिलान में वह सही पाया गया। पुराना फोटो लगा देने के कारण कक्ष निरीक्षकों को परीक्षार्थी को लेकर संदेह हुआ था। सबसे बड़ा केंद्र अलबरकात स्कूल रहा, जहां चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और करीब दो हजार से अधिक परीक्षार्थी वहां परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि अलीगढ़ एवं उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि बिहार एवं दूसरे प्रदेश से भी काफी संख्या में बच्चे परीक्षा में शामिल होने आए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने के लिए कुर्सी, टेंट एवं पानी आदि के इंतजाम किए गए थे। एएमयू स्कूली शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जानकारों की मानें तो मेरिट 70 से 80 के बीच जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू छात्रों की गैर सरकारी संगठन बदलाव द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों की खातिरदारी के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें पानी एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई। बदलाव का यह पहला कैंप था। जिब्रान, नेहाल अहमद, शाहिद तुफैल, जाहिद, शमीम, अब्दुल मतीन, इमरान, नुमैर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed