फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft reported after getting the moped

Aligarh News: सवा साल बाद बरामद हुई मोपेड, तब लिखी चोरी की रिपोर्ट

Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
सार

एक मोपेड सवा साल पहले खेत से चोरी होने हो गई थी। उस समय पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया। चोरी की गई मोपेड चंडौस थाना क्षेत्र से बरामद की गई, तब जाकर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Theft reported after getting the moped
रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र की एक महिला की सवा साल पहले खेत से मोपेड चोरी हो गई थी। पीड़िता ने उसी समय चोरी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। सवा साल बाद चंडौस थाना क्षेत्र से मोपेड बरामद होने के बाद हरदुआगंज पुलिस ने मोपेड चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुरुसिकरन गांव के मजरा नगला खूतिया निवासी भूरी देवी पत्नी सुनील कुमार के अनुसार 11 नवंबर 2022 को खेत पर मोपेड खड़ी कर वह खेतों पर काम करने लगी थीं। इसी दौरान उनकी मोपेड चोरी हो गई थी। उन्होंने उसी समय हरदुआगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी थी, लेकिन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


अब उन्हें पता चला कि उनकी मोपेड रमेश चंद्र पुत्र राजवीर निवासी नगला कुतिया व सुमित पुत्र विषपाल निवासी ओगापुर थाना चंडौस ने मिलकर चोरी की थी। उन्होंने चंडौस पुलिस से संपर्क किया तो चंडौस पुलिस ने 11 फरवरी को ओगीपुर स्थित सुमित के घर से पुलिस ने मोपेड बरामद कर ली। यह जानकारी होने के बाद हरदुआगंज थाना पुलिस ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed