{"_id":"62cdce9c23b4ac03a61902a2","slug":"moosepur-case-remand-will-be-sought-for-recovery-of-arms-city-office-news-ali295912067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेपुर कांड : हथियार बरामदगी के लिए मांगा जाएगा रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसेपुर कांड : हथियार बरामदगी के लिए मांगा जाएगा रिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा के गांव मूसेपुर में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में तीसरे दिन माहौल कुछ सामान्य होता दिखा। मगर मृतक परिवार तीसरे दिन भी सन्नाटे में था। उनके घर आने जाने वालों का तांता लगा हुआ था। इधर, इस मामले में फरारों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इधर, इस मामले में अब तक जेल भेजे गए सभी आरोपियों में से प्रमुख कुछ आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी है। उनसे अभी कुछ हथियार और बरामद होने हैं। उसके लिए इनको रिमांड पर लिया जाएगा।
बता दें कि चोरी में नामजदगी से जुड़ी रंजिश में रविवार सुबह भूरी सिंह व पूर्व प्रधान पक्ष देवेंद्र में हुए विवाद के बाद भूरी सिंह व उनकी बेटी राधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
साथ में फायरिंग में कई लोग जख्मी हुए। इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान देवेंद्र सहित 10 लोग जेल भेजे गए हैं। जिनमें उसकी पत्नी सहित दो महिलाएं शामिल हैं। चूंकि अभी इनसे हथियार बरामद किए जाने हैं। इसलिए इनको रिमांड पर लेने की पुलिस ने तैयारी शुरू क दी है। सीओ गभाना मोहसिन खान ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। फरार सात आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपियों में से कुछ आरोपी हथियार बरामदगी के लिए अभी रिमांड पर लिए जाएंगे। इसके लिए अदालत में आवेदन किया जा रहा है।
विज्ञापन
लाइन हाजिर एसएसआई और सिपाही किए निलंबित
अलीगढ़। मूसेपुर मामले में थाना पुलिस पर लगे आरोपों की जांच के क्रम में अभी एसपी सिटी जांच कर रहे हैं। उसी आधार पर प्रथमदृष्टया लापरवाही को ध्यान में रखते हुए लाइन हाजिर किए गए एसएसआई व दोनों सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस मामले में लगे आरोपों को ध्यान में रखते हुए एसएसआई अनिल यादव, सूचना पर पहुंचे लैपर्ड सिपाही नितेश व अक्षय की प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही परिलक्षित हो रही है, मगर जांच पूरी होने तक अभी आरोप तय नहीं किए जा सकते। ये जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित रहेंगे।