फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mohan Bhagwat Shakha inspection

मोहन भागवत प्रवास: दो शाखाओं में गए, जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख, संघ प्रमुख से मिलकर खिले स्वयंसेवकों के चेहरे

Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलीगढ़ प्रवास के दौरान सनातन और भगत सिंह शाखा में गए। सनातन शाखा में 62 और भगत सिंह शाखा में 50 स्वयंसेवक शामिल हुए, जिनका संघ प्रमुख ने परिचय लिया। एक घंटे की शाखा में शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat Shakha inspection
एचबी इंटर कॉलेज शाखा कार्यक्रम में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने 19 अप्रैल को एचबी इंटर कॉलेज की सनातन शाखा और पंचनगरी की भगत सिंह शाखा में शामिल होकर स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति की अलख जलाई। उन्होेंने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए स्वयंसेवक कमर कस लें। अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए राष्ट्र की रक्षा और उन्नति में अपना योगदान दें। संघ प्रमुख से मिलकर शाखा में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के चेहरे खिल गए। स्वयंसेवकों के चेहरों पर खुशी के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। एचबी इंटर कॉलेज में 14 साल बाद मोहन भागवत आए हैं।

विज्ञापन


संघ प्रमुख सुबह सात बजे से आठ बजे तक एचबी इंटर कॉलेज में लगने वाली सनातन शाखा में शामिल हुए। शाखा में 62 स्वयंसेवक शामिल हुए, जिनका संघ प्रमुख ने परिचय लिया। एक घंटे की शाखा में शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य शिक्षक अनुज वार्ष्णेय, शाखा कार्यवाह सुरेश अग्रवाल ने शाखा की गतिविधियां संपन्न कराईं। महेश अग्रवाल ने प्रार्थना कराई। शाखा के बाद 40 मिनट तक शाखा टोली के साथ संघ प्रमुख ने वार्ता की। जिसमें शाखा कार्य को विस्तार देने पर चर्चा की, जिससे शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों को सफल किया जा सके। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षक अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि सरसंघचालक उनकी सनातन शाखा में उपस्थित रहे। यह दिन यादगार रहेगा। संघ प्रमुख से स्वयंसेवकों ने संवाद भी किया। शाखा कार्यवाह सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जब से यह जानकारी हुई कि सरसंघचालक सनातन शाखा में आएंगे, तभी से तैयारियों में जुट गए थे। महेश अग्रवाल ने बताया कि सरसंघचालक सनातन शाखा में शामिल हुए, उनसे संवाद का अवसर मिलना जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख शाम को छह बजे से सात बजे तक सासनीगेट क्षेत्र की पंचनगरी के पार्क में लगने वाली भगत सिंह शाखा में शामिल हुए। शाखा कार्यवाह शिवम और मुख्य शिक्षक आरुष ने शाखा की गतिविधियां संपन्न कराईं। शाखा में 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे। भगत सिंह शाखा के स्वयंसेवक विभोर शर्मा के घर सरसंघचालक गए और परिवार वालों के साथ वार्ता की। स्वयंसेवक शिवांश ने बताया कि शाखा में सरसंघचालक से मिलकर ऊर्जा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed