{"_id":"668fb24567f631608409ac7e","slug":"modular-ot-has-been-gathering-dust-for-two-years-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pt.Deen Dayal Hospital: 80 लाख खर्च कर लगाई थीं मशीनें, दो साल से धूल फांक रही माड्यूलर ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pt.Deen Dayal Hospital: 80 लाख खर्च कर लगाई थीं मशीनें, दो साल से धूल फांक रही माड्यूलर ओटी
Thu, 11 Jul 2024 03:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:52 PM IST
सार
दो वर्ष पहले स्थापित माड्यूलर ओटी का भी संचालन नहीं हो पाया। माड्यूलर ओटी में अस्सी लाख रुपये अधिक कीमत से लगाई गईं मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में बंद माड्यूलर ओटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेशक प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करती है। मगर अलीगढ़ जिले में हालत बेहद खस्ता है। कहने को दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को तमाम प्रयास के बाद भी सुधारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
अब तक डॉक्टरों की कमी की वजह से यहां आईसीयू का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पाने का रोना सामने आता था। इसी बीच एनआईसीयू की भी यही स्थिति थी। इसी तरह अब तक दो वर्ष पहले स्थापित माड्यूलर ओटी का भी संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
माड्यूलर ओटी में अस्सी लाख रुपये अधिक कीमत से लगाई गईं मशीनें धूल फांक रही हैं। इसके विषय में जानकारी मिली है कि दो वर्ष पूर्व यह मशीनें लगाकर ओटी शुरू की गई। मगर इसका ट्रेंड स्टाफ न होने के कारण संचालन नहीं हो पाया। आज तक इसका उपयोग भी नहीं हो रहा। ये मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
इस विषय में सीएमएस डा.एमके माथुर कहते हैं कि इस विषय में ओटी स्थापित होने के बाद ही पूर्व अधिकारियों द्वारा समस्या बताई गई थी। जिसका आज तक समाधान नहीं हुआ है। हम संसाधनों की देखरेख कर रहे हैं।