{"_id":"5f134ffb8ebc3e63e2368d96","slug":"modi-thought-makes-self-depend-says-santosh-singh-in-virtual-rally-city-office-news-ali2389904157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सोच ने बनाया आत्मनिर्भर : संतोष सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की सोच ने बनाया आत्मनिर्भर : संतोष सिंह
विज्ञापन
कोल विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते प्रदेश मन्त्री सन्तोष सिंह। विडियो कॉन्फ्?
- फोटो : CITY OFFICE
कोल विधानसभा का आनलाइन वर्चुअल सम्मेलन महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत की अध्यक्षता में हुआ, जिसके मुख्य वक्ता प्रदेश के मंत्री संतोष सिंह रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस कोरोना महामारी में 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया। इस सुविधा को नवंबर माह तक के लिए बढ़ाना आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने की पहल में एक ठोस कदम है। एक देश एक राशन कार्ड की योजना चल रही है। मनरेगा के माध्यम से सरकार ने लगभग चालीस हजार करोड़ रुपये से प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार दिवस सृजित कराएं हैं। छह राज्यों के 116 से 125 जिलों तक लगातार प्रवासी श्रमिकों के लिए मनरेगा कार्य सृजित किया जा रहा है।
अन्नदाताओं के लिए 30 जून तक उपलब्ध आंकड़ों के द्वारा 70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड में 62870 रुपये प्रति कार्ड जारी किए गए। फसल के भंडारण एवं परिवहन पर 50 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। डिफेंस कॉरिडोर, मेक इन इंडिया जैसे तमाम मोर्चों पर सरकार द्वारा मजबूत इरादों के साथ 38200 करोड़ रुपये के निवेश होने वाले हैं। इसी तरह से उन्होंने अन्य योजनाओं का खाका पेश किया। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि महानगर के एक एक कार्यकर्ता ने घर घर जाकर कार्य किया है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अलीगढ़ में चारों ओर विकास कार्य हो रहे हैं। अलीगढ़ को राजकीय विश्वविद्यालय व ट्रांसपोर्ट नगर मिला। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा कभी भी अपना घोषणापत्र जारी नहीं करती, बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है, जिसे पूरा करती है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि किसी कार्यकर्ता को जिले मे कही भी कोई प्रशासनिक अधिकारी परेशान कर रहे हैं, अधिकारियों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता पता चलती है तो उनको अवगत कराएं।
सभा का संचालन महामंत्री मनीष राय ने किया। सम्मेलन में डा. राजीव अग्रवाल, डा. मनवेंद्र प्रताप सिंह, ई रजीव शर्मा, ई. जगमोहन गुप्ता, रामसखी कठेरिया, डा. मधु आंधीवाल, वैभव गौतम, रीता राजपूत, सुधा सिंह, यतेंद्र वाईके, वीएस पाल, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, मानव महाजन, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।