फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mobile looted from BJP leader

भाजपा महानगर अध्यक्ष से मोबाइल लूटा

Mon, 15 Aug 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile looted from BJP leader
महानगर के देहली गेट कनवरीगंज धनियाबाड़ा में रविवार देर रात भाजपा महानगर अध्यक्ष से मोबाइल झपट लिया गया। हुआ यूं कि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत देर रात अपने घर से कुछ जरूरी सामान लेने निकले थे। लौटते समय घर से कुछ पहले देहली गेट की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और उनके कुर्ते की जेब से झपट्टा मारकर मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद वे हाथी पुल की ओर भाग गए। इस दौरान इस दौरान विवेक के शोर पर कुछ लोग एकत्रित हुए और आगे घेराबंदी कर बाइक पर दो युवक संदेह पर पकड़े। मगर उन पर कुछ नहीं मिला। मोबाइल झपटने वाले युवक सफेद बाइक पर सवार थे और एक युवक पीली कमीज पहने था। इस सूचना पर देहली गेट पुलिस के साथ साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, विशाल देशभक्त आदि भी आ गए। देर रात तक पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, विवेक सारस्वत के अनुसार पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed