फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC elections: SP may announce today

एमएलसी चुनाव : सपा आज कर सकती है एलान, बाकी मौन

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: SP may announce today
पंचस्थानीय निकाय एमएलसी के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश में हाल ही में चुनाव जीती भाजपा या अन्य किसी विपक्षी दल के स्तर से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं हैं। हां, भाजपा में तैयारियां चल रही हैं और कुछ इसी तरह की तैयारियां सपा में भी हैं। संकेत मिले हैं कि सपा द्वारा बुधवार शाम तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जा सकती है। बाकी विपक्ष मौन साधे है। उम्मीद है कि समूचा विपक्ष एकजुट होकर इस चुनाव में सपा को समर्थन दे सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी कोई कुछ बोल नहीं रहा है।
विज्ञापन

भाजपा में एमएलसी पद के दावेदारों की लंबी सूची है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह एक बार फिर इस चुनाव में हाथ आजमाने की तैयारी में हैं। वे पूर्व में एक बार इस चुनाव को जीत चुके हैं। दूसरा चुनाव वे हार गए थे। पिछली बार सपा के सिकंदराराऊ के दिग्गज नेता जसवंत यादव ने यह चुनाव जीता था। सपा इस बार भी उनके नाम पर विचार कर रही है। कुछ अन्य नाम भी पार्टी हाईकमान के सामने पहुंचे हैं। हालांकि, जिला स्तर से उन नामों का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। मगर जो चर्चा है, उनमें कुछ पूर्व विधायक, कुछ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। चूंकि यह चुनाव धन बल से लड़ा जाता है। इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि मजबूत प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन

इसे लेकर सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव इतना ही कहते हैं कि हमारी पार्टी इस चुनाव को लड़ने जा रही है। कई नाम पैनल में हैं, जिन पर हाईकमान स्तर से विचार चल रहा है। बुधवार शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। इधर, अगर दूसरे दलों की बात करें तो रालोद अभी तक सपा के साथ गठबंधन में है तो रालोद का समर्थन मिलना तय है। बसपा की ओर से चुनाव लड़ने की कोई तैयारी नहीं है। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह कहते हैं कि अभी तक पार्टी स्तर से इस विषय में कोई निर्देश नहीं है। इसी तरह कांग्रेस की भी इस चुनाव में कोई तैयारी नहीं है। इसे लेकर संकेत यही हैं कि संयुक्त विपक्ष भाजपा के खिलाफ इस चुनाव को लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed