फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC ELECTION

एमएलसी चुनाव : नामांकन के लिए आज जुटेंगे दिग्गज

Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
MLC ELECTION
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन होगा और प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। आज नामांकन करने का अंतिम दिन हैं। कौन नामांकन करेगा और कौन पीछे हटेगा, ये साफ हो जाएगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में राजनीतिक महारथियों का डेरा रहेगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह, सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव व निर्दलीय प्रत्याशी व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के बीच होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक 14 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। देखने वाली बात होगी कि इनमें से कितने प्रत्याशी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने प्रदेश में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है, 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 24 मार्च को नाम वापसी हो सकेगी। नौ अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल को मतगणना होने के बाद परिणाम घोषित होगा। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अलीगढ़ के 20 एवं हाथरस के आठ केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में कुल 3533 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें अलीगढ़ के 2310 व हाथरस के 1223 मतदाता होंगे। अलीगढ़ में एक सांसद, एक महापौर, सात विधायक, दो एमएलसी, दो नगर पालिका अध्यक्ष, नौ नगर पंचायत अध्यक्ष, 70 नगर निगम के पार्षद, 50 नगर पालिका सदस्य, 104 नगर पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान मतदान में भाग लेंगे। हाथरस में एक सांसद, तीन विधायक, दो नगर पालिका अध्यक्ष, 54 नगर पालिका सदस्य, सात नगर पंचायत अध्यक्ष, 84 नगर पंचायत सदस्य, नामित सदस्य, 24 जिला पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 463 ग्राम प्रधान मतदान करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
कलेक्ट्रेट में नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तस्वीर महल चौराहे के अलावा शमशाद मार्केट पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को रोका जाएगा। यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। केवल नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को ही कलेक्ट्रेट में जाने की अनुमति होगी। एडीएम सिटी ने बताया कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
भाजपा से चौधरी कल्याण सिंह निवासी विक्रम कॉलोनी, चौधरी सत्यपाल सिंह निवासी झा कंपाउंड, मैरिस रोड, कृष्णपाल सिंह निवासी नगरिया गौराला, टप्पल, सपा से जसवंत सिंह निवासी रतिभानपुर, सिकंदराराऊ, हाथरस ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। निर्दलीय के रूप में चौधरी सुनील सिंह निवासी मैरिस रोड, पंडित केशव देव निवासी कल्याण नगर, बन्नादेवी, नीरज कुमार चौधरी निवासी नई तहसील खैर, ताहिर सुल्तान निवासी दोदपुर, क्वार्सी, रवि शर्मा निवासी बनियापाड़ा, ऊपरकोट, विजेंद्र सिंह निवासी अकराबाद, ओमवीर सिंह निवासी नगला बिहारी, सहपऊ, हाथरस, सुभाष चंद्र निवासी नगला खंद्रा, सासनी, हाथरस, मनोज सिंह निवासी दुर्गेश कॉलोनी, सुरेंद्रनगर, कुंवरपाल सिंह निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, समद रोड आदि शामिल हैं।

ये है तीनों दलों की तैयारी
अभी तक भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी चौ. ऋषिपाल सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार वे जीटी रोड रघुनाथ पैलेस से समर्थकों संग नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसी तरह सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के अनुसार उनकी पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिंह दोपहर 12 बजे क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय से नामांकन के लिए समर्थकों व पार्टी नेताओं संग कलेक्ट्रेट जाएंगे। इसी तरह लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह के अनुसार वे अपने मैरिस रोड आवास से सुबह 11 बजे नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed