फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

अलीगढ़ मंडल पर भाजपा ने खेला दांव

Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
एमएलसी (आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) चुनाव में भाजपा ने अलीगढ़ मंडल पर दांव खेला है। स्नातक चुनाव के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ के हैं। जबकि शिक्षक चुनाव के प्रत्याशी एटा के डॉ. दिनेश वशिष्ठ है। दोनों प्रत्याशी पीएचडी एवं शिक्षक हैं।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव एक दिसंबर को है। अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, एटा, कासगंज एवं हाथरस के अतिरिक्त आगरा एवं कानपुर मंडल के 12 जिले इसके अंतर्गत आते हैं। स्नातक चुनाव में करीब 3.81 लाख मतदाता है। अलीगढ़ जनपद में स्नातक चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब 50 हजार है। पूरे अलीगढ़ मंडल में करीब 90 हजार मतदाता है। मंडल में बढ़त बनाने वाले प्रत्याशियों को रोक पाना किसी भी प्रत्याशी के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही समीकरण शिक्षक चुनाव में है। करीब 30 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अलीगढ़ जनपद में ही करीब 4200 शिक्षक मतदाता हैं। दिलचस्प पहलू यह भी है कि निवर्तमान विधायक जगवीर किशोर जैन अलीगढ़ के हैं। यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि अलीगढ़ के जैन को भाजपा एवं दूसरे प्रत्याशी कैसी टक्कर देते हैं। भाजपा पहली बार एमएलसी चुनाव लड़ रही है। एक साल पहले से ही इसकी तैयारी चल रही है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को चुनाव में झोंक दिया गया है। मंडल, बूथ और गांव के स्तर पर मतदाताओं की सूची तैयार हुई है। मतदाताओं का सम्मेलन कर रिझाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed