फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mla security

विधायकों की सुरक्षा में पुलिस की टालमटोल

Fri, 29 May 2015 01:56 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 29 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

फीरोजाबाद और टूंडला के बीच मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात शताब्दी एक्सप्रेस में पथराव होने के मामले में पुलिस की टालमटोल पूरे सिस्टम पर सवाल उठा रही है। जीआरपी और आरपीएफ इस मामले को फीरोजाबाद और टूंडला सीमा में उलझा रही हैं तो अलीगढ़ में अब तक इस संबंध में कोई एक्शन नहीं हुआ है। जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस को इस गंभीर मामले में तत्परता से एक्शन लेना चाहिए।

विज्ञापन

गौर हो कि लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में ई वन कोच में हुए पथराव के दौरान मुसाफिर हरविंद सिंह घायल हो गया था और दो विधायक बाल-बाल बच गए, इसी कोच की 42 नंबर सीट पर कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह और 45 नंबर सीट पर रालोद विधायक ठा. दलवीर सिंह सफर कर रहे थे।

विज्ञापन

रालोद विधान मंडल दल के नेता ठा. दलवीर सिंह ने कहा है कि एसएसपी जीआरपी आगरा अनुभाग गोपीनाथ ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। शायद उनको रेल मुसाफिरों की जान की चिंता नहीं है। अब प्रमुख सचिव गृह और जीआरपी के एडीजी को इससे अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विदेश यात्रा से वापस लौटने के बाद उनसे मिलकर पूरा मामला बताया जाएगा। पुलिस की टालमटोल बर्दाश्त नहीं है। ये स्थिति तब है जब कि घटनास्थल फीरोजाबाद है, जो सपा सुप्रीमो का गढ़ माना जाता है। कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि एसएसपी जीआरपी ने किसी कार्रवाई से अवगत नहीं कराया है। इसकी शिकायत एडीजी से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed